/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1762763663868556.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1762763663868556.png StreetBuzz बड़कागांव थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोर Pintu Kumar
बड़कागांव थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोर

 हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बड़कागांव थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, वारंट और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने थाना में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था से जुड़ी संचिकाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। लंबित कांड, वारंट और कुर्की के मामलों की समीक्षा करते हुए इनके जल्द निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।

थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। वहीं, अवैध मादक पदार्थ से जुड़े लंबित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई तेज करने को कहा गया। नशे के खिलाफ आम लोगों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।

एनटीपीसी और अन्य सहयोगी कोल माइंस क्षेत्रों में, जहां खनन और परिवहन का काम होता है, लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इसका उद्देश्य लूट, चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना है।

इसके अलावा अवैध बालू, कोयला और अन्य प्रकार की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। क्षेत्र में शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय एवं संबंध बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधान के लिए लंबित सभी कांडों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन तथा संगठित अपराध की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हजारीबाग जिला परिषद चौक पर आंदोलनकारियों का चक्का जाम, समान पेंशन और आयोग गठन की मांग

हजारीबाग। 30 सितंबर को आहूत झारखंड बंद के समर्थन में बुधवार को हजारीबाग के जिला परिषद चौक पर विभिन्न संगठनों और झारखंड आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से आंदोलनकारियों के अधिकार एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में आंदोलनकारी पेंशन के लिए जेल जाने की बाध्यता खत्म करना और सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान पेंशन देना शामिल है। इसके अलावा विस्थापित आयोग और आंदोलनकारी आयोग के गठन की भी मांग उठाई गई।

आंदोलनकारी नेताओं का कहना था कि अलग झारखंड राज्य के गठन की लड़ाई में लंबे समय तक संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और उनके परिवारों को सम्मान के साथ आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। झारखंड अलग राज्य क्रांतिकारी के जिला संयोजक प्रकाश कुमार मेहता ने कहा कि कई आंदोलनकारी परिवार आज भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

प्रदर्शन में राजेश शाह, अजीम अंसारी, इंदरदेव मुखिया, अर्जुन मेहता समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन में झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा, झारखण्ड राज्य किसान सभा, झारखण्ड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा, झारखण्ड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच और खतियानी परिवार सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

रिपोर्ट के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, हजारीबाग में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो की जिला समिति ने रविवार को जिला परिषद चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। यह प्रदर्शन इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद उठे विवाद के विरोध में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने की।

प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता हीराबाग चौक स्थित जिला कार्यालय में जुटे। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में जिला परिषद चौक पहुंचे। वहां पुतला दहन कर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने की मांग उठाई।

जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि हाल में सामने आई मीडिया रिपोर्टों के बाद जनता के बीच कई सवाल उठे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लोगों का विश्वास लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी की कार्यशैली या भूमिका को लेकर गंभीर सवाल सामने आते हैं तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था पर निर्भर करती है। उन्होंने मीडिया रिपोर्टों में सामने आए तथ्यों को लेकर जांच की मांग की और कहा कि पूरे मामले की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

झामुमो के केंद्रीय सदस्य गौरव पटेल ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों से उच्च नैतिक मानकों की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब सामने आना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बना रहे।

केंद्रीय सदस्य सुनील कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विवाद से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य इज़हार अंसारी, यासीन खान, सोनाराम मांझी, विकास राणा, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश दास, जिला उपाध्यक्ष मोहन सोरेन, रंजीत मेहता, नईम राही, सत्येंद्र मेहता, जिला सह सचिव लखीराम मांझी, राजदेव यादव, प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, रामकुमार मेहता, राजेश मेहता, देवानंद कुमार, कुदुस अंसारी, नवीन प्रकाश, बीरबल मेहता, आनंद मरांडी, निसार अहमद, रामकुमार राम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, श्वेता दुबे, रीना देवी, साजमा खातून, खलील अंसारी, बबलू चंद्रवंशी, पिंटू कुमार, विक्रम रवि, रंजीत राम, नंदू वीर राम, गुलाब मेहता, रोहित रजक, सुशील ओझा, प्रकाश मेहता, रमेश तिवारी, रोजर नाइट, चंदन सिंह, राजेश यादव और साजन मेहता समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंडई डंपिंग यार्ड को लेकर पहल, ग्रामीणों की सहमति से बनेगा वैकल्पिक रास्ता

हजारीबाग। मंडई डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से हजारीबाग नगर निगम के अधिकारियों और वार्ड पार्षदों ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों की प्रमुख मांगों को ध्यान में रखते हुए डंपिंग यार्ड तक गांव से अलग वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

सदर प्रखंड अंचल से मिली जानकारी के अनुसार मंडई खाता क्षेत्र में बड़े भू-भाग में सरकारी भूमि उपलब्ध है। आवश्यक अनुमति और सहयोग मिलने पर डंपिंग यार्ड तक गांव से अलग करीब 40 फीट चौड़ा वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाने की संभावना है। इससे ग्रामीणों की आवाजाही से जुड़ी परेशानी कम करने और सरकारी भूमि के बेहतर उपयोग की दिशा में काम किया जा सकता है।

वहीं, ग्रामीणों की मांग के अनुरूप डंपिंग यार्ड में कचरा निस्तारण की मशीन लगाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मशीन के सोमवार देर रात तक हजारीबाग पहुंचने की संभावना है।

वैकल्पिक मार्ग को लेकर अमीन के माध्यम से मैप तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को प्रस्तावित मार्ग का ले-आउट तैयार कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों की सहमति के बाद प्रस्ताव उपायुक्त के समक्ष रखा जाएगा और सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

महापौर अरविंद राणा ने कहा कि उनका प्रयास है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो और शहर की स्वच्छता व्यवस्था भी सुचारु रूप से चलती रहे। उन्होंने कहा कि संवाद, सहयोग और समाधान के माध्यम से मंडई की समस्या का स्थायी रास्ता निकालना प्राथमिकता है।

दारू थाना पुलिस ने बाइक चोरी मामले का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में 25 सितंबर 2026 को हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दारू थाना कांड संख्या 85/26, दिनांक 25.09.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार, कांड के अनुसंधान के क्रम में चोरी गई महिंद्रा कंपनी की मोटरसाइकिल की बरामदगी करते हुए हरली गांव निवासी मो. अफताब, पिता मो. मुबारक, को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

हजारीबाग में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित, विधायक ने विद्युत अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात

हजारीबाग: तेज हवा, आंधी-तूफान और बारिश के कारण हजारीबाग के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर विद्युत खंभों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्युत आपूर्ति बहाल कराने को लेकर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने विद्युत अधीक्षण अभियंता अशोक उपाध्याय से मुलाकात की। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सामान्य करने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों से क्षतिग्रस्त बिजली तारों और खंभों की मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर कराने तथा प्रभावित इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

विधायक के अनुसार, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उन्हें एक घंटे के भीतर हजारीबाग में विद्युत व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया है।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न हुई विद्युत समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य हो सके।

इस दौरान बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, विधायक प्रतिनिधि एवं कटकमदाग मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बलराम शर्मा, कटकमसांडी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष एवं उप प्रमुख विमल गुप्ता और पवन गिरि मौजूद रहे।

सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज सीरम की कमी, मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही दवा

हजारीबाग जिले के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज सीरम यानी रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने गंभीर डॉग बाइट के मामलों में समय पर सीरम उपलब्ध कराने की मांग की है।

रंजन चौधरी के मुताबिक, शुक्रवार को चौपारण के परसोनी निवासी आरव कुमार को कुत्ते के काटने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण के चिकित्सक ने एंटी रेबीज सीरम लगाने की सलाह दी। लेकिन स्थानीय स्तर पर निजी दुकानों में भी सीरम उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद परिजन मरीज को लेकर हजारीबाग पहुंचे।

रंजन चौधरी का कहना है कि हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी सीरम उपलब्ध नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को बाहर की निजी दुकानों से दवा खरीदकर मरीज को लगवाना पड़ा।

उन्होंने बताया कि सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर एंटी रेबीज सीरम की उपलब्धता का मुद्दा कई बार अस्पताल प्रबंधन के सामने उठाया गया है। गुरुवार को उन्होंने हजारीबाग के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से भी इस संबंध में बात की और जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सीरम की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

रंजन चौधरी के अनुसार, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज सीरम जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

रंजन चौधरी ने जिला प्रशासन और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एंटी रेबीज सीरम की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर डीएमएफटी मद से जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राशि का उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को महंगी दवा निजी दुकानों से खरीदने की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने के गंभीर मामलों में चिकित्सकीय सलाह के अनुसार समय पर उपचार जरूरी होता है। ऐसे में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाओं और उपचार सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है।

शीर्षक: हजारीबाग के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज सीरम की उपलब्धता पर सवाल

मुंबई में आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार का सम्मान, झारखंडी युवा एकता संघ ने किया स्वागत

मुंबई के ठाणे में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर झारखंडी युवा एकता संघ की ओर से आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार का स्वागत और सम्मान किया गया। झारखंड से जुड़े विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर आंदोलनों में उनकी भूमिका को लेकर संगठन के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।

झारखंडी युवा एकता संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि पिछले करीब छह वर्षों से गौतम कुमार को मुंबई में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा था, लेकिन किसी कारणवश वे यहां नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि गौतम कुमार का मुंबई पहुंचना झारखंडी समाज के लिए खुशी और गर्व का अवसर है।

मुकेश कुमार के मुताबिक, गौतम कुमार ने बिना किसी पद या राजनीतिक शक्ति के नगवा टोल प्लाजा, होमगार्ड और 67 हजार पारा शिक्षकों के मानदेय समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई है। संगठन ने उनके सामाजिक कार्यों और समर्पण को भी रेखांकित किया।

वहीं, गौतम कुमार ने झारखंड से रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने वाले लोगों की स्थिति पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि झारखंड में संसाधनों की कमी नहीं है, लेकिन रोजगार की मजबूरी के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रवासी जीवन जी रहे हैं।

गौतम कुमार ने कहा कि मुंबई जैसे महानगर में हजारों झारखंडी लोगों के बीच सम्मान मिलना उनके लिए बड़ी बात है। आयोजन में बड़ी संख्या में झारखंडी समाज के लोगों की मौजूदगी रही। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया।

सम्मान समारोह में बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, मुखिया सुभाष यादव, जेएलजेएम नेता महेंद्र मंडल समेत संगठन के कमल कुमार दास, विनोद प्रसाद, शैलेश कुमार, सुरेंद्र रविदास, कुलदीप कुमार और अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हजारीबाग में विकास कार्यों का शिलान्यास, ‘अपनों से संवाद’ में सुनी गईं जनसमस्याएं

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने वार्ड संख्या 08 और 09 में सड़क एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके साथ ही कोर्रा में ‘अपनों से संवाद’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं।

वार्ड संख्या 08 में जबरा रोड स्थित जीवलाल लॉज से जबरा पावर हाउस होते हुए बाबूगांव रोड तक करीब 1600 मीटर लंबी आर.सी.सी. ड्रेन/नाली और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में है। उनके अनुसार, नाली और सड़क निर्माण पूरा होने के बाद जल निकासी में सुधार के साथ जलजमाव और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।

वहीं, वार्ड संख्या 09 के लाखे जबरा स्थित शिवनगर कॉलोनी में सुनील चौधरी के घर से रमेश चौधरी के घर होते हुए दुर्गा मंदिर तक करीब 1325 फीट लंबी स्लैब सहित आर.सी.सी. नाली और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। बताया गया कि यह कार्य DMFT फंड से कराया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग और क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को शुरू किया गया है। उन्होंने सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़ी अन्य जरूरतों पर भी आगे काम करने की बात कही।

इसके बाद कोर्रा में ‘अपनों से संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय नागरिकों के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने मंदिर के सामने नगर निगम की ओर से लगाए गए होर्डिंग को हटाने और लंबे समय से बंद पड़े फाइबरयुक्त शौचालय को वहां से हटाने समेत कई समस्याएं विधायक के सामने रखीं।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर एक-दो दिनों में समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कोर्रा सामूहिक स्थल का विधायक निधि से शीघ्र सौंदर्यीकरण कराने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में महापौर अरविंद राणा, उपमहापौर अविनाश यादव, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड 06 के पार्षद रिंकू वर्मा, विधायक प्रतिनिधि पंडल यादव, वार्ड 08 की पार्षद अनिता गुप्ता, वार्ड 09 के पार्षद वैजनाथ राम, वार्ड 10 की पार्षद पाकिजा खातून सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़े कार्य शुरू होने तथा उनकी समस्याएं सुने जाने पर संतोष जताया।

गणेश पूजा समारोहों में शामिल हुए कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

हजारीबाग। बीते देर शाम हजारीबाग और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणेश पूजा समारोहों में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह शामिल हुए। उन्होंने अलग-अलग पूजा पंडालों में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और हजारीबाग सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान मुन्ना सिंह ने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देता है। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

दारू:

दारू में आयोजित गणेश पूजा समारोह में थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य गीता देवी, कांग्रेस प्रदेश सचिव रेणु देवी, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा और आलोक राज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

खजांची तालाब:

खजांची तालाब में आयोजित समारोह में आनंद कुमार, आशीष कुमार, नकुल कुमार, संतु कुमार, रोहित रजक, सुमित कुमार, रोशन कुमार और पीयूष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सिद्धिविनायक संगठन, नूरा क्लब:

यहां पवन, नितिश, रितिक, करण, निशांत, गुलाब, सागर, आशीष, रोशन, राहुल, दीपक, सूरज, योगेंद्र राणा, दीपक उर्फ लालू, मंथन, सौरव उर्फ डेविड दिलजले, सौरव, शिवम, पृथ्वी रंजन और आयुष समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।

साईं मंदिर गणेश पूजा समिति, विकास नगर:

समारोह में ऋतिक सिंह, अरुण यादव, अमन मेहता, शिवम मेहता, प्रबल सिंह, रौनक सिंह और सचिन सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।

स्वर्ण चटक समिति, बाबूगांव — प्राचीन देवी मंडप:

यहां राहुल पासवान, अमित पासवान, आयुष पांडेय, रोहन गुप्ता, साहिल गुप्ता, विक्की गुप्ता, अनु पासवान, मोनू राज, अमन राज, देवराज, सौरव, आदि, नमन और अंकित समेत समिति के कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंत में मुन्ना सिंह ने भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की कि सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएं दूर हों और प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।

शीर्षक: गणेश पूजा समारोहों में शामिल हुए कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना