/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मऊ एसडीएम ने  बहरामपुर (बनकटा) में निर्माणाधीन 400 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण; uttar pradesh
मऊ एसडीएम ने  बहरामपुर (बनकटा) में निर्माणाधीन 400 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण;

गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के दिए सख्त निर्देश उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा के तहत  बहरामपुर (बनकटा)का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहाँ चल रहे 400 मीटर निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता  को बारीकी से परखा और प्रयुक्त हो रही सामग्रियों की जांच की।

उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।एसडीएम ने निर्देश दिए कि,गुणवत्ता से कोई समझौता नही , सड़क निर्माण में मानकों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए ताकि सड़क लंबे समय तक मजबूत रहे। निर्धारित समय के अंदर ही कार्य को पूरा किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान और संबंधित विभागों के अवर अभियंता (JE) व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
‘पहले लड़कियों के साथ लव जिहाद, अब लड़कों का हो रहा माइंडवॉश’, संगीत सोम बोले- यूसीसी ही उतारेगा ये ‘बुखार’
- शामली के आयुष मलिक मामले को लेकर पूर्व भाजपा विधायक का बड़ा हमला
- बोले- 2027 में पता चलेगी औकात, यूपी में पूरी दमदारी से लागू होगा यूसीसी

लखनऊ। पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बेहद तीखा बयान दिया है। शामली के आयुष मलिक प्रकरण को सामने रखते हुए सोम ने कहा कि पहले लव जिहाद लड़कियों के साथ चलता था, अब लड़कों के साथ हो रहा है। इसीलिए UCC जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अच्छे परिवारों के लड़कों का बड़े स्तर पर ‘माइंडवॉश’ किया जा रहा है और इसके पीछे फंडिंग से लेकर एक खास नैरेटिव तैयार करने तक का काम हो रहा है।
सोम ने कहा कि शामली का मामला इसका एक उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में विदेशी और ‘सो-कॉल्ड सेक्युलर’ लोग भी शामिल हैं। उनके मुताबिक यह केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में बड़े स्तर पर फंडिंग करके युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, सोम ने इन आरोपों के समर्थन में कोई विशिष्ट सार्वजनिक साक्ष्य नहीं दिया।
- यूसीसी ही इस बुखार को उतारने का काम करेगा
संगीत सोम ने यूसीसी को इसका समाधान बताते हुए कहा कि समान नागरिक कानून ही इस बुखार को उतारने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समान नागरिक कानून लागू होना चाहिए और जिस मजबूती के साथ इसे लागू करने की जरूरत है, उसी तरह इसे लागू किया जाना चाहिए। एक दिन पहले भी सोम ने यूसीसी का विरोध करने को लेकर अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला था।
- ‘मुस्लिमों की तीन बर्बादी- अखिलेश, ओवैसी और राहुल गांधी’
सोम ने अपने बयान में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मुस्लिमों की तीन बर्बादी- अखिलेश, ओवैसी और राहुल गांधी। सोम ने तीनों नेताओं पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि शामली का प्रकरण इसका एक उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश, राहुल और ओवैसी देश में शांति नहीं चाहते और हमेशा देश को बांटने की राजनीति करते हैं। सोम ने कहा कि सनातनी इसे समझ चुके हैं और 2027 में इनकी औकात पता चलेगी।
- दंगा करेंगे तो सात पुश्तें याद रखेंगी
प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक तनाव का जिक्र करते हुए संगीत सोम ने कहा कि यूपी में धार्मिक संतुलन बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद इन लोगों को पता है कि दंगा करेंगे तो ऐसा इलाज होगा कि सात पुश्तें याद रखेंगी। सोम ने एक वर्ग की बढ़ती आबादी को भी चिंता का विषय बताते हुए यूसीसी को पूरी दमदारी से लागू करने की मांग की।
सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा… राजभर का सपा पर तीखा हमला

- *'अखिलेश के राज में बिकती थीं नौकरियां, शिवपाल बनाते थे सूची और अखिलेश करते थे दस्तखत'…, राजभर का बड़ा आरोप*
- *'सपा राज में हर जिले में था माफिया, गुंडों की सरकार कही जाती थी'…, अखिलेश पर राजभर का बड़ा हमला*
* *राजभर बोले- सपा, बसपा और कांग्रेस राज में करोड़ों की संपत्ति हजारों में लेकर होटल-मॉल बनाए*


लखनऊ। एक्सप्रेसवे, ऑनलाइन पेमेंट, वक्फ संपत्ति, सरकारी नौकरियों और कानून-व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा पलटवार किया। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव सत्ता पाने के लिए व्याकुल हैं, इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास के काम पसंद नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि सड़कें बनती हैं तो टूटती भी हैं और टूटने पर ठेकेदार उन्हें दोबारा बनाता है। अगर अखिलेश को सड़कों की चिंता है तो उन्हें अपने कार्यकाल की सड़कों को भी झांककर देखना चाहिए।
- *‘ऑनलाइन पेमेंट पर चुंगी की बात कर गुमराह कर रहे अखिलेश’*
ऑनलाइन पेमेंट पर चुंगी लगाए जाने के अखिलेश यादव के आरोप पर राजभर ने कहा कि उन्हें सही जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 95 प्रतिशत लोगों पर इसका कोई भार नहीं है, जबकि 5 प्रतिशत सक्षम लोगों पर भार है। राजभर ने आरोप लगाया कि विपक्ष इसी तरह की बातों से लोगों को गुमराह कर रहा है।
सीए-एनआरसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इसके विरोध में विपक्षी दलों ने आंदोलन किया और दिल्ली का शाहीन बाग पूरे देश में चर्चा का विषय बना, लेकिन कानून लागू हुआ। राजभर ने दावा किया कि लागू होने के तीन साल से ज्यादा समय बाद भी एक भी मुसलमान देश से नहीं निकाला गया।
- *‘वक्फ की संपत्ति का हिसाब होने लगा तो विपक्ष परेशान’*
वक्फ बोर्ड की संपत्ति के मुद्दे पर राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून आने के बाद विपक्षी दल रोना-रोने लगे कि अब क्या होगा। उन्होंने कहा कि संपत्ति ‘उम्मीद’ पोर्टल पर दर्ज होने के बाद चोरी नहीं की जा सकेगी।
राजभर ने आरोप लगाया कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों के दौरान वक्फ की करोड़ों की संपत्ति को हजारों में लेकर किसी ने होटल बनाया, किसी ने मॉल बनाया और किसी ने बेच दिया। उन्होंने कहा कि अब रिकॉर्ड दर्ज होने की व्यवस्था से ऐसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
- *‘अखिलेश के कार्यकाल में नौकरी बिकती थी’*
सरकारी नौकरियों को लेकर अखिलेश यादव के दावों पर राजभर ने कहा कि उन्हें सही जानकारी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार अपने कार्यकाल में 9.5 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दे चुकी है। वहीं, अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में नौकरियां बिकती थीं।
राजभर ने दावा किया कि नौकरी का विज्ञापन निकलते ही शिवपाल यादव और उनके लोग सक्रिय हो जाते थे। उनके मुताबिक पांच, दस और पंद्रह लाख रुपये तक की बोली लगती थी। पैसा लेने के बाद सूची बनती थी, शिवपाल यादव सूची तैयार करते थे, अखिलेश यादव उस पर दस्तखत करते थे और संबंधित विभाग उसी सूची को जारी करता था।
- *‘नौकरियां बिना पैसे मिल रही हैं, इसलिए परेशान हैं’*
राजभर ने कहा कि अब योगी सरकार बिना पैसे के नौकरियां दे रही है, इसलिए अखिलेश यादव परेशान हैं। अखिलेश के सत्ता में आने पर नौकरी देने के दावे पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा, ‘कहां से देंगे, अपने घर से?’ उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश खुलकर नहीं कह पा रहे कि सरकार बनने पर अपनी जाति को नौकरी देंगे।
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पांच साल के कार्यकाल में अपनी बिरादरी को आगे बढ़ाने का काम किया और अब उन्हें चिंता है कि योगी सरकार नौकरियां देती गई तो सत्ता में लौटने पर उनके लोगों को नौकरी कैसे मिलेगी।
- *‘सपा सरकार में गुंडों की सरकार कही जाती थी’*
साइबर और महिला अपराध को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर राजभर ने उन्हें अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार को गुंडों की सरकार कहा जाता था। मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए राजभर ने आरोप लगाया कि जब मुजफ्फरनगर जल रहा था और लोग मारे जा रहे थे, तब सैफई में नाच देखा जा रहा था।
राजभर ने दावा किया कि सपा सरकार के दौरान एक हजार दंगे हुए, कर्फ्यू लगा और 1,200 लोगों की जान गई। उन्होंने कहा कि उस दौर में हर जिले में एक माफिया होता था, गैंगवार चलता था और लोग असलहे लहराते हुए सड़कों पर घूमते थे। राजभर ने सवाल किया कि क्या अखिलेश यादव उसी तरह का राज चाहते हैं। उन्होंने योगी सरकार को कानून के राज वाली सरकार बताते हुए कहा कि आज अपराध करने वाला 48 घंटे के भीतर जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाता है।
- *‘मंदिर भी बनाएंगे और मौलाना के साथ नमाज भी पढ़ेंगे?’*
अखिलेश यादव के मंदिर बनवाने के बयान पर भी राजभर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो मंदिर बनवाने की बात करते हैं, वही मौलाना के साथ जाकर नमाज भी पढ़ते हैं। राजभर ने सवाल किया कि मंदिर बनाकर वहां पूजा भी करेंगे और टीका लगाकर नमाज पढ़ने भी जाएंगे?
मऊ: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा  ने वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत चला सफाई
ऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वृद्धाश्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा जी द्वारा सेवा कार्य किया गया। इस दौरान वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाने तथा जरूरतमंदों के बीच सेवा और सहयोग की भावना के साथ विभिन्न गतिविधियां देखें

वहीं, नगर विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मुहम्मदाबाद गोहना में सफाई अभियान भी चलाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, स्वच्छता, सम्मान और संवेदना की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा



- विश्वकर्मा जयंती पर राज्यमंत्री का सपा पर हमला, बोले- कहने और करने में बहुत अंतर, हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है
-  अखिलेश के छुट्टी के वादे पर कहा- छुट्टी से ज्यादा जरूरी भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानना, पढ़ना और उनके विचारों को आगे बढ़ाना
- बेरोजगारी के आरोप को किया खारिज, बोले- काशी से वडनगर बाइक यात्रा पर निकल रहे युवा, देश को दे रहे बड़ा संदेश
- यूपीआई के विरोध पर कहा- राहुल गांधी अखिलेश यादव के आका, दोनों के बीच सांठगांठ
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर की पूजा-अर्चना, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना


वाराणसी। विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी, बेरोजगारी, एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार और रोजगार से जुड़े अखिलेश यादव के बयानों पर उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत अंतर है। हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी है और अभी और देने जा रही है। हमारी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है।
पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसी दिन सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
- छुट्टी से ज्यादा जरूरी भगवान विश्वकर्मा को जानना
अखिलेश यादव की ओर से विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी घोषित करने और रिवर फ्रंट पर मंदिर बनाने के वादे पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि छुट्टी का कोई खास मतलब नहीं है। ज्यादा जरूरी यह है कि लोग भगवान विश्वकर्मा के बारे में जानें, उन्हें पढ़ें और उनके विचारों को आगे बढ़ाएं।
- बेरोजगारी के आरोप को किया खारिज
अखिलेश यादव के बेरोजगारी से जुड़े बयान पर राज्यमंत्री ने कहा कि आज देश के युवा वाराणसी से वडनगर की बाइक यात्रा पर निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री की जन्मस्थली वडनगर और कर्मस्थली वाराणसी को जोड़ने वाली यह यात्रा बड़ा संदेश दे रही है।
- सपा-बसपा सरकारों में भ्रष्टाचार आम था
एक्सप्रेसवे में भ्रष्टाचार के आरोपों पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार के साढ़े नौ वर्ष हो चुके हैं। इस दौरान कोई मंत्री या विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार आम बात थी। अखिलेश यादव के रोजगार देने के वादे पर राज्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी है और अभी और देने जा रही है। कहने और करने में बहुत अंतर है। हमारी सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है। अखिलेश यादव की सरकार में क्या हुआ और क्या नहीं हुआ, यह सभी जानते हैं।”
- राहुल गांधी को बताया अखिलेश का आका
यूपीआई भुगतान प्रणाली को लेकर अखिलेश यादव की आलोचना पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि वह विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राहुल गांधी उनके आका हैं। उन्होंने दोनों नेताओं के बीच सांठगांठ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी विरोध करेंगे तो अखिलेश यादव भी विरोध करेंगे। इससे हमारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता और योजनाओं को लगातार लागू किया जाता रहेगा।
रेड क्रॉस एवं आईएमए के द्वितीय बाढ़ राहत मेडिकल कैंप में 512 मरीजों का किया परीक्षण
फर्रुखाबाद ।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी  एवं  आईएमए  के संयुक्त तत्वावधान में आज बलीपट्टी गांव में द्वितीय बाढ़ राहत मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया।
कैंप में बाढ़ प्रभावित 05 गांवों—आसनपुर, रतनपुर रसीदा, मड़ैमा तौनिक, बलीपट्टी रानीगाँव एवं नगला दुआँ से आए कुल 512 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
कैंप में आईएमए अध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा ने स्वयं मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति शीश मेहरोत्रा, सचिव आकाश चतुर्वेदी, कौशल्या गिरी एवं दीपक अग्निहोत्री सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी एवं वॉलंटियर्स उपस्थित रहे तथा राहत एवं चिकित्सा सेवाओं में सहयोग प्रदान किया।

बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने रेड क्रॉस सोसाइटी एवं आईएमए फर्रुखाबाद द्वारा की जा रही इस मानवीय सेवा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
35 लाख रुपए कीमत के खोए हुए 151 मोबाइल उपभोक्ताओं को पुलिस अधीक्षक ने दिए, मोबाइल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे खिल उठे


फर्रुखाबाद। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में खोए हुए मोबाइल को सर्विलांस टीम द्वारा 35 लाख रुपए कीमत के 151 मोबाइल उपभोक्ताओं के बरामद किए हैं । गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना क्षेत्र में दर्ज रिपोर्ट और उनके शिकायतकर्ताओं को पुलिस लाइन बुलाकर और उन्हें पहचान कराकर उनके हाथों में उन्हीं के मोबाइल दिए हैं तो मोबाइल पाकर उपभोक्ताओं के चेहरे खिल गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सर्विलांस टीम में थाना क्षेत्र में सुराग लगाने के बाद बरामद करने में सफलता हासिल की है।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर शाहगंज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
- जन सेवा से राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा देश: ए.के. शर्मा
- शाहगंज में सेवा और समर्पण का संदेश, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ/ जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गुरुवार को जनपद जौनपुर की शाहगंज तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवा, जनकल्याण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।
रक्तदान करने वाले नागरिकों का उत्साहवर्धन करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर मिला रक्त उसके लिए जीवन और मृत्यु के बीच अंतर बन सकता है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा कार्य है, जिसमें प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में जनसेवा को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा सेवा की भावना को जनभागीदारी से जोड़ना प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की प्रमुख प्रेरणाओं में रहा है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवा भाव को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर शाहगंज में रक्तदान के माध्यम से लोगों ने सेवा और संवेदना का जो संदेश दिया है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं है, बल्कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देता है, तभी जनसेवा का भाव जनआंदोलन का रूप लेता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा’ के संकल्प के साथ समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक सुविधाओं का लाभ सहज, सुगम और समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यक्रम तभी सार्थक होंगे, जब उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे और नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
आकांक्षा सोसायटी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन विशेष रूप से मनाया गया
संभल । आकांक्षा सोसायटी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मोमबत्तियों की रोशनी से 'हैप्पी बर्थडे नरेंद्र मोदी जी' लिखकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

आकांक्षा सोसायटी की अध्यक्ष श्री मति संगीता भार्गव जी ने बताया कि  श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ। साधारण परिवार से आने वाले नरेंद्र मोदी का बचपन संघर्षों और कठिन परिश्रम के बीच बीता। उनका जीवन निरंतर परिश्रम, अनुशासन और संगठनात्मक कार्यों से जुड़ा रहा। युवावस्था में उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की और बाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ संभालीं।

वर्ष 2001 से 2014 तक वे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 2019 और 2024 में भी उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में स्वच्छ भारत मिशन, जन-धन योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत सहित अनेक योजनाओं एवं अभियानों पर जोर दिया गया। गरीबों के लिए आवास, बिजली, स्वच्छ जल, खाद्यान्न और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों को भी प्रमुखता दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली में अनुशासन, समय के प्रति प्रतिबद्धता, निरंतर कार्य और जनसंपर्क को महत्वपूर्ण माना जाता है। तकनीक, डिजिटल व्यवस्था, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में भी उनके कार्यकाल के दौरान कई पहल हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न प्रयास किए गए। भारत की G20 अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और International Solar Alliance जैसी पहलों के माध्यम से वैश्विक मंच पर भारत की भागीदारी को बढ़ावा मिला।

इस अवसर पर आकांक्षा सोसायटी की अध्यक्षा श्रीमती संगीता जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ संकल्प की यात्रा है। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद तक पहुँचना उनके निरंतर परिश्रम और अनुशासन को दर्शाता है।

संगीता जी ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन युवाओं को कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत, सकारात्मक सोच और देश के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में आकांक्षा सोसायटी के सदस्यों ने मोमबत्तियों से बनाए जन्मदिन संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएँ दीं तथा देश की प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसमें सभी आकांक्षा सोसायटी के सदस्य शालू काजल प्रिया सिल्की इशिता मनप्रीत अंकिता मीनू गौरव निशा सोनल सरिता शिल्पा दीपा हिमांशी आरती अध्या रूपाली संतोष दीपिका रक्षा अर्शी कुमुद सपना दीक्षा लक्षिता हुमा आदि का सहयोग रहा।
स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत झारखंडी सरोवर में हुआ श्रमदान 
                
                                
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान        
                                   
बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विविध स्वच्छता कार्यक्रमों की श्रृंखला में आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर द्वारा झारखंडी सरोवर में विशेष सफाई अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों ने झारखंडी सरोवर परिसर में पहुंचकर श्रमदान किया और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस दौरान सरोवर परिसर में फैले कूड़े-कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका या सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। सार्वजनिक स्थलों,जलस्रोतों एवं धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही लोगों को श्रमदान एवं जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता अभियान से जोड़ना है। नगर पालिका द्वारा अभियान के दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
श्रमदान कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्या,कर निरीक्षक राजेश कुमार,जेई सिविल अविनाश यादव,जेई जल धर्मेंद्र गौड़,सफाई निरीक्षक दिवाकर पांडेय सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा स्वच्छ एवं सुंदर बलरामपुर के निर्माण के लिए नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।