/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मऊ में सेवा संकल्प अभियान में पहुंचे मंत्री, विधायक और जिले के आला अधिकारी uttar pradesh
मऊ में सेवा संकल्प अभियान में पहुंचे मंत्री, विधायक और जिले के आला अधिकारी
मऊ। जनपद मऊ में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक रामबिलास पासवान, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत जिले के कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी पहुंचे। कार्यक्रम में जनसेवा, विकास और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से संवाद किया तथा शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जनसमस्याओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
मऊ: कार की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय नीरज सिंह की मौत, मड़ैया चट्टी मोड़ के पास हुआ हादसा

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ): आजमगढ़-मऊ हाईवे पर मड़ैया चट्टी मोड़ के पास बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई।

मृतक की पहचान कमालसेनपुर कोलौरा निवासी नीरज सिंह (35) पुत्र देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नीरज सिंह बुधवार शाम किसी काम से मुहम्मदाबाद गोहना आए थे। काम निपटाकर जब वे अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे, जैसे ही मड़ैया चट्टी मोड़ से गांव की तरफ मुड़े, तभी मऊ की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि नीरज सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सीएचसी भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उन्हें आजमगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक नीरज दो भाइयों में छोटे थे।

उनके बड़े भाई का नाम पंकज सिंह है, जबकि उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। नीरज अपने पीछे पत्नी और एक 10 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया और कोतवाली भेज दिया।

पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मऊ में 1510 संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, 465 के चालान, एक वाहन सीज
27 स्थानों पर चला पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के पालन की अपील

मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर करीब 1510 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की।

पुलिस के अनुसार अभियान के लिए 27 टीमों का गठन किया गया था, जिन्हें जिले के 27 स्थानों पर तैनात कर बदल-बदलकर चेकिंग कराई गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 465 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि एक वाहन सीज किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को हिदायत देते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इसके अलावा निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें और गलत स्थानों पर पार्किंग से बचें।

पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मऊ रानीपुर सड़क हादसे में घायल युवक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम, गर्भवती पत्नी और दो बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र में धर्मसीपुर नहर के पास 12 सितंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई दिनों तक वाराणसी के ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 25 वर्षीय प्रदीप ने रात में दम तोड़ दिया।

मृतक प्रदीप मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के मड़हा गांव का रहने वाला था और सेंट्रिंग का काम करता था। बताया गया कि 12 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे वह बाइक से अपने घर से इटौरा गांव जा रहा था। धर्मसीपुर नहर के पास पहुंचने पर खुरहट की ओर से आ रही अर्टिगा कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। कार का नंबर UP 32 QT 6662 बताया गया है।

हादसे में प्रदीप के सिर, बाएं पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, ट्रामा सेंटर में कई दिनों तक इलाज चलने के बाद रात में प्रदीप की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रदीप छह भाइयों में सबसे छोटा था और परिवार की जिम्मेदारी संभालता था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 5 वर्ष और 2 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है।

प्रदीप की अचानक मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मड़हा गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विभिन्न अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरण
बलरामपुर ,प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी बलरामपुर द्वारा जनपद के विभिन्न अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तुलसीपुर, सदर विधायक बलरामपुर पल्टूराम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय और मेमोरियल हास्पिटल बलरामपुर में, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उतरौला में विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पचपेड़वा में निवर्तमान विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने मरीजों को फल वितरण किया और उनका कुशल क्षेम पूछा।
पूर्व आईपीएस जुगल किशोर तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसामान्य मंच, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा का जन्म दिन सवर्ण एकता दिवस के रूप में मन
लखनऊ। यूजीसी रेगुलेशन वापस हो, रिजर्वेशन रिफॉर्म, एससीएसटी एक्ट समाप्त करने हेतु सवर्ण समाज के सामाजिक संगठन,समान विचारधारा के राजनीतिक दलों को एक मंच  राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के मंच पर ला कर सवर्ण का विशाल मंच खड़ा किया का आज जन्म दिन सवर्ण एकता दिवस के रूप में सवर्ण समाज एक गोष्ठी आयोजित कर बनाया गोष्ठी का आयोजन सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने किया बच्चों ने केक काटा कर गुरु जी पूर्व आई पी एस जुगल किशोर तिवारी का जन्म दिन मनाया संगोष्ठी में बोलते हुए सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि आज भारत की राजनीति ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां जनता केवल सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की अपेक्षा रखती है देश का नागरिक ऐसी राजनीति चाहता है जो व्यक्ति या परिवार,जाती के इर्द गिर्द नहीं बल्कि राष्ट्रहित,जनहित,सुशासन, पारदर्शिता और उत्तरदायी सिद्धांतों पर आधारित हो वर्तमान सरकार एवं सभी राजनीतिक दल देश को गृह युद्ध की तरफ ले जा रहे हैं देश को दो वर्ग में बाट दिए हैं एक आरक्षित दूसरा अनारक्षित जिस कारण समाज में स्थापित समरसता भाई चारा समाप्त हो रहा है, यूजीसी रेगुलेशन 2026 कि मांग न तो पक्ष किया न विपक्ष , न दलित , न ओबीसी इसके बाद भी सवर्ण समाज के आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व को मिटाने हेतु यूजीसी काला कानून ला दिया गया जिस कारण सवर्ण युवा उच्च शिक्षा में शिक्षा प्राप्त करने से डर रहा है इसको वापस लिए जाने हेतु सवर्ण समाज सड़क पर है आरक्षण में संशोधन होना चाहिए क्यों कि संविधान का लक्ष्य है कि इसका लाभ उन्हें मिले जिनको वास्तव में जरूरत है जो सामाजिक ,आर्थिक रूप से मुख्य धारा से नहीं जुड़े है इसका लाभ उन्हें कतई नहीं मिलना चाहिए जो धन धान्य से पूर्ण है इसलिए जरूरी है कि आरक्षण को आर्थिक आधार पर किया जाय।
'हैप्पी बर्थडे मोदी जी', ब्लॉक परिसर में धूमधाम से मना पीएम का 76वां जन्मदिन
रमेश दूबे
- ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव बोले, वैश्विक पटल पर भारत को गौरव दिलाने वाले मोदी का नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में होगा अंकित।
संतकबीर नगर
नाथनगर विकास खंड परिसर बुधवार को जश्न में डूबा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और ब्लॉक कर्मियों ने एकजुट होकर केक काटा और 'हैप्पी बर्थडे' की धुन के बीच पीएम के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बीडीओ कुलदीप कुमार सहित ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व और कार्य कुशलता से वैश्विक मंच पर हिंदुस्तान का मान बढ़ाया है। दबे कुचले और वंचित समाज को न्याय और सम्मान दिलाने का उनका प्रयास अविस्मरणीय रहेगा। ऐसे युगपुरुष का नाम इतिहास में हमेशा अंकित रहेगा।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि समृद्ध, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी भारत का रोडमैप सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से तैयार हुआ है। राष्ट्रहित के लिए समर्पित ऐसे प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए आज हर कार्यकर्ता के साथ आम जनमानस भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर एडीओ आईएसबी अभय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राय, बुद्धिसागर पांडेय, विजय कुमार चतुर्वेदी, महुली मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्य, नाथनगर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र ओझा, राम सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, संजय पांडेय, देवेंद्र कुमार, रामराज, पवन पांडेय, जितेंद्र कुमार, संदीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बकरी चोरी का विरोध करने पर चरवाहे पर जानलेवा हमला: 2 आरोपी गिरफ्तार, हमले में इस्तेमाल फरसा भी बरामद*


नितेश श्रीवास्तव


भदोही ‌ भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांवों में बकरी चोरी का विरोध करने पर चरवाहे रामरेखा पाल पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ करिया और वीरेंद्र वनवासी उर्फ ननका के रूप में हुई है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुर्गागंज बाजार के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। यह कार्रवाई अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव का रहने वाला 24 वर्षीय राकेश उर्फ करिया पुत्र लालमणि शामिल है। दूसरा आरोपी भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव का 23 वर्षीय वीरेंद्र वनवासी उर्फ ननका पुत्र डब्बू है। पुलिस ने उनके पास से हमले में इस्तेमाल एक फरसा भी बरामद किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात में हरदुआ गांव में बकरी चोरी करने गए थे। जब चरवाहा रामरेखा पाल जाग गया और विरोध करने लगा, तो पकड़े जाने के डर से उन्होंने उस पर फरसे से हमला कर दिया।

हमले के बाद उन्होंने फरसे को हरदुआ गांव के एक तालाब में फेंक दिया था, जिसे उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने बरामद कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यादवेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश गोस्वामी, कांस्टेबल राघवेंद्र कुमार वर्मा और कांस्टेबल श्रीप्रकाश शामिल थे।
25 नवंबर से सजेगा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव, 25 राज्यों के शिल्पकार होंगे शामिल

- हुनर को बाजार और कारीगरों को पहचान देगा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव
- लखनऊ के 50 कारीगरों को निशुल्क स्टॉल, रोज शाम 4 से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम

लखनऊ। हस्तशिल्प, कुटीर एवं लघु उद्योग से जुड़े कारीगरों और छोटे उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने तथा भारतीय पारंपरिक कला एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 25 नवंबर से किया जाएगा। महोत्सव में देश के करीब 25 राज्यों के शिल्पकार और छोटे उद्यमी हिस्सा लेंगे।
यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और गुंजन वर्मा ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों के पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों को लखनऊ के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ के निम्न आय वर्ग से जुड़े करीब 50 हस्तशिल्पकारों को निशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर कारीगर भी अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचा सकें।
- कारीगरों को बाजार और युवाओं को उद्यमिता का मंच
अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य केवल उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री तक सीमित नहीं है। पीढ़ियों से अपनी कला और हुनर को जीवित रखने वाले शिल्पकारों को सम्मान, पहचान और बाजार उपलब्ध कराना भी इसका उद्देश्य है। इसके साथ ही युवाओं को स्वावलंबन और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
- लोक कला और संस्कृति से सजेगा मंच
गुंजन वर्मा ने बताया कि महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन शाम चार बजे से रात 10 बजे तक लोक कला, नृत्य, गायन, वादन और साहित्य से जुड़े कलाकारों को निशुल्क मंच उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि लोकप्रिय कलाकारों और सेलिब्रिटी को भी आमंत्रित करने के लिए बातचीत चल रही है। संभावित कलाकारों में भोजपुरी गायक पवन सिंह, भजन गायक कन्हैया मित्तल, अभिनेत्री भाग्यश्री तथा अभिनेता विनोद सत्य और उनकी टीम के नाम शामिल हैं। साहित्य जगत के वरिष्ठ कवियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। हालांकि, कलाकारों की उपस्थिति की अंतिम पुष्टि के बाद ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
-  350 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि महोत्सव परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। परिसर में करीब 350 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी और 100 से अधिक निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा आगंतुकों के लिए पेयजल, शौचालय और स्वच्छता की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। समिति के संरक्षण मंडल के समीर शेख और संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शिल्पकारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काम कर रही है। महोत्सव के जरिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव को सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व आईजी आर.के. चतुर्वेदी और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त है। प्रेस वार्ता में रनवीर सिंह, हेमू चौरसिया, मोनालिसा रोली जायसवाल, मनोज सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला, रोली सिंह, विवेक सिंह, सरूपा तिवारी, नीलम श्रीवास्तव, तृप्ति पांडे, प्रखर सिंह, शारिफ हुसैन और नीरज यादव सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
डीपीएम पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा पूजा

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भगवान विश्वकर्मा के महत्व और पर्व के संदेश से कराया परिचित

बहसूमा।17 सितंबर। डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी ने विद्यार्थियों को भगवान विश्वकर्मा के महत्व और स्वरूप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, कला, तकनीक और सृजन का देवता माना जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य जिया जैदी ने विश्वकर्मा पूजा के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और कौशल का सदुपयोग करने तथा निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी शिक्षक गुलाब सिंह ने सरल एवं रोचक ढंग से विश्वकर्मा पूजा की परंपराओं और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पर्व पर औजारों, मशीनों और विभिन्न उपकरणों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की परंपरा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाया और उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विद्यालय परिवार ने भगवान विश्वकर्मा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, ज्ञान, कौशल और सफलता की कामना की।