/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारत माता मिशन ने की राष्ट्र के उन्नति की कामना uttar pradesh
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारत माता मिशन ने की राष्ट्र के उन्नति की कामना
वाराणसी। भारत माता मिशन एवं चिन्मय भारत न्यास के संयुक्त तत्वावधान में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में विशेष धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महंत अजीत मिश्रा ने विधि-विधान से भगवान का पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति और गौरव की कामना की। पूजन के दौरान भारत माता मिशन की ओर से राष्ट्रहित एवं प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही सेवा एवं धार्मिक भावना को आगे बढ़ाते हुए विशाल भंडारे के आयोजन का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष देवेशजी, बंगाल चुनाव में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तथा अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अशोकजी, डॉ. जेपी मिश्रा, पीठाधीश्वर स्वामी विवेक चैतन्य, अमितेश उपाध्याय, अभिषेक बहेलिया, अभिषेक राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। काशी के प्रसिद्ध विद्वान आचार्य पंडित अखिलेशजी के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री की दीर्घायु तथा देश के निरंतर विकास की कामना की। कार्यक्रम में चिन्मय भारत न्यास ने एक माह के सेवा संकल्प में पूर्ण सहयोगी बनकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवा गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
मऊ विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 17 सितंबर को होगी चयन प्रक्रिया
बढ़ई, लोहार समेत कुम्हार, मोची और राजमिस्त्री ट्रेड के अभ्यर्थियों का होगा साक्षात्कार

मऊ। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में पारंपरिक कारीगरी को बढ़ावा देने के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 17 सितंबर 2026 को साक्षात्कार एवं चयन किया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, मऊ के अनुसार चयन समिति द्वारा 17 सितंबर को अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, मऊ में चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

इस दौरान बढ़ई और लोहार के साथ-साथ कुम्हार, मोची एवं राजमिस्त्री ट्रेड में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का भी समिति के सदस्यों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन किया जाएगा।

विभाग ने संबंधित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित हों, ताकि चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया जा सके।

उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।
मऊ में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 17 गिरफ्तार
छह थाना क्षेत्रों में कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजा गया

मऊ। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस ने बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान छह थाना क्षेत्रों की पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की।

छह थानों में हुई कार्रवाई

रामपुर थाना: देवनाथ, डब्लू और शहबाज उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया।

रानीपुर थाना: हरेन्द्र यादव, कैलाश पुत्र रमाकान्त, रमाकान्त यादव तथा मुन्नर यादव को पकड़ा गया।

मधुबन थाना: रामआसरे, गुलाबी देवी और शिवसागर को गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली नगर: प्रमोद कुमार, संजय, राजेन्द्र तथा धर्मेन्द्र सोनकर को गिरफ्तार किया गया।

सरायलखंसी थाना: अश्वनी कुमार को गिरफ्तार किया गया।

मुहम्मदाबाद गोहना थाना: गनपत यादव और बेचू प्रजापति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राएं जल्द करें आवेदन
कक्षा 9-10 और 11-12 के विद्यार्थियों के लिए पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना

मऊ। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा 9-10 तथा कक्षा 11-12 के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि जनपद के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राएं, जिन्होंने अभी तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन अवश्य कर दें। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र की हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्था में जमा करना भी जरूरी है।

उन्होंने शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए पात्र आवेदनों का नियमानुसार सत्यापन और अग्रसारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। वहीं अपात्र आवेदन पत्रों को नियमानुसार निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित करने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न किया जाए। विद्यालय स्तर पर प्राप्त आवेदनों का नियमित सत्यापन करते हुए डाटा समय से अग्रसारित किया जाए और किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की कि छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए 21 सितंबर की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए ऑनलाइन आवेदन और उससे संबंधित सभी प्रक्रियाएं समय से पूरी कर लें।
मऊ: रैकवार डीह में चकबंदी की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना
मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित रैकवार डीह गांव के ग्रामीणों ने चकबंदी की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना दिया। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी होने से भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान और आवागमन की व्यवस्था में सुविधा मिलेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
मऊ में 55 स्कूली वाहनों की जांच, छात्राओं के लिए महिला परिचर रखने के निर्देश
मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत परिवहन विभाग का अभियान, स्कूल प्रबंधकों को दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश

मऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 के तहत बुधवार को परिवहन विभाग ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भौतिक निरीक्षण किया। छह दिवसीय विशेष अभियान के तहत 14 से 19 सितंबर तक चल रही कार्रवाई में विभागीय टीम ने स्कूली वाहनों की जांच के साथ अवशेष अनफिट वाहनों का पुनरवलोकन किया।

अभियान के दौरान कुल 55 स्कूली वाहनों की जांच की गई। परिवहन विभाग की टीम ने विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में स्कूल के स्वामित्व अथवा अनुबंध पर वाहन संचालित हो रहे हैं, वहां प्रत्येक वाहन में अनिवार्य रूप से एक परिचर (अटेंडेंट) की व्यवस्था की जाए।

विभाग ने विशेष रूप से निर्देश दिया कि यदि स्कूली वाहन में बालिकाएं भी यात्रा करती हैं तो उसमें महिला परिचर की तैनाती की जाए, ताकि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

विद्यालय प्रबंधकों को अपने-अपने विद्यालय में नियुक्त परिचरों की सूची परिवहन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे निर्धारित व्यवस्था के अनुपालन की निगरानी की जा सके।

परिवहन विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना है। कार्रवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद, प्रवर्तन सिपाही अनुप कुमार तथा दुर्गविजय यादव सहित विभागीय टीम मौजूद रही।
अभियान का आयोजन
फर्रुखाबाद ।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिले भर में 14 से 20 सितंबर 2026 तक एक व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, रोगियों के लिए सुरक्षित चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।
अभियान के मुख्य आकर्षण एवं गतिविधियां
इस सप्ताह के दौरान जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य इकाइयों तक विभिन्न जागरूकता और चिकित्सीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:
* गैर-संचारी रोग  स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य शिविर: जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों  और जिला चिकित्सा इकाइयों पर आम जनता के लिए विशेष एन.सी.डी. स्क्रीनिंग और हेल्थ चेक-अप शिविर लगाए जा रहे हैं।
* सुरक्षित दवा परामर्श: पुरानी एवं क्रॉनिक बीमारियों (जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि) से पीड़ित रोगियों को सुरक्षित दवा के उपयोग और परामर्श की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है।
* जन-जागरूकता कार्यक्रम: आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए रैलियों, मैराथन, विचार-विमर्श सत्रों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
* डिजिटल और दृश्य सामग्री का प्रदर्शन: स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगी सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पोस्टर लगाए जा रहे हैं और वीडियो प्रदर्शित किए जा रहे हैं ताकि मरीजों को सही जानकारी मिल सके।
* रोगी सुरक्षा प्रतिज्ञा: अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और आम जनता द्वारा 'रोगी सुरक्षा प्रतिज्ञा'  ली जा रही है ताकि चिकित्सा क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
* ऑडिट और गुणवत्ता सुधार: चिकित्सा इकाइयों द्वारा प्रिसक्रिप्शन और औषधियों के उचित उपयोग का ऑडिट किया जा रहा है, और इसमें पाई जाने वाली कमियों (गैप) का विश्लेषण कर उन्हें जिला स्तर पर साझा किया जा रहा है ताकि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाया जा सके। सहभागिता और निर्देश
यह अभियान जिले के सभी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों, क्षय चिकित्सालय, टीवी क्लीनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (मोहम्मदाबाद, कायमगंज, राजेपुर, शमसाबाद, नवाबगंज, सिविल चिकित्सालय-फतेहगढ़) और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के समन्वय से संचालित किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आर.सी.एच.), फर्रुखाबाद द्वारा सभी संबंधित प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे इस एक सप्ताह चलने वाले अभियान की सभी गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा की गई गतिविधियों की फोटोग्राफ सहित विस्तृत रिपोर्ट समय पर कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर
गोंडा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरदार मोहर सिंह महिला महाविद्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी 48 वर्षीय परमानंद वर्मा पुत्र स्व. रामसेवक के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक बक्सरा आज्ञाराम गांव निवासी 18 वर्षीय रजनीश यादव पुत्र रामदेव बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परमानंद वर्मा बुधवार शाम करीब 4:30 बजे मनकापुर बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। महाविद्यालय के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि परमानंद की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परमानंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं रजनीश की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय गोंडा रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहसूमा में संयुक्त पत्रकार महासभा के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने फीता काटकर किया शुभारंभ, थाना प्रभारी रविंद्र पवार को शील्ड देकर किया सम्मानित

बहसूमा (मेरठ)। बहसूमा में बुधवार को संयुक्त पत्रकार महासभा (एसपीएम) के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकार, संगठन के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिला कार्यालय की स्थापना मेरठ जिला अध्यक्ष प्रिंस रस्तोगी के नेतृत्व में की गई है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद का पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के सामने सच्चाई और जनसमस्याओं को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। संगठन पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से उठाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा किसी राजनीतिक दल से जुड़ा संगठन नहीं है। पत्रकार हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

जिला अध्यक्ष प्रिंस रस्तोगी ने कहा कि बहसूमा में जिला कार्यालय खुलने से क्षेत्र के पत्रकारों को अपनी समस्याएं संगठन के समक्ष रखने के लिए स्थानीय मंच मिलेगा। कार्यालय के माध्यम से पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ संगठन की गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।

थाना प्रभारी को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान बहसूमा थाना प्रभारी रविंद्र पवार को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में परविंदर उर्फ जैन साहब, राजकुमार (अमर उजाला), अमित (हिंदुस्तान), अनिल शर्मा, मोनू, प्रिंस, सोनू और सचिन समेत संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
योगी सरकार का भूजल बचाने पर फोकस, कानपुर से प्रयागराज के बीच मिली 200 किमी लंबी भूमिगत प्राचीन नदी
- गंगा-यमुना दोआब में भूजल संरक्षण की नई पहल, 1.65 करोड़ की परियोजना से होगा जलभृतों का पुनर्भरण

लखनऊ। प्रदेश में भूजल संरक्षण और दीर्घकालिक जल सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने वैज्ञानिक पहल शुरू की है। गंगा-यमुना दोआब में बारिश के पानी को जमीन के भीतर मौजूद जलभृतों तक पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाने के लिए 1.65 करोड़ रुपये की प्रबंधित जलभृत पुनर्भरण (एमएआर) परियोजना शुरू की गई है। तीन वर्ष की इस परियोजना में पहले चरण में छह स्थानों पर पायलट आधार पर भूजल पुनर्भरण संरचनाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के तहत कानपुर से प्रयागराज के बीच करीब 200 किलोमीटर लंबी भूमिगत प्राचीन नदी प्रणाली (पैलियोचैनल) की पहचान की गई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जमीन के नीचे मौजूद ये पुराने नदी मार्ग भूजल के प्रवाह और संचरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
- वैज्ञानिक तकनीक से हुई भूमिगत नदी की पहचान
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव और निदेशक, भूगर्भ जल विभाग डॉ. राजेश कुमार प्रजापति के मुताबिक, सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई), हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने गंगा-यमुना दोआब में जलभृतों और प्राचीन नदी प्रणालियों का अध्ययन किया है। इसके लिए हवाई भू-भौतिकीय सर्वेक्षण और बोरहोल लॉगिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया। अध्ययन में प्रयागराज से कानपुर के बीच करीब 200 किलोमीटर लंबे प्राचीन भूमिगत नदी मार्ग के संकेत मिले हैं। ये मार्ग वर्तमान में दिखाई नहीं देते, लेकिन इनके भूजल प्रवाह के लिए उपयोगी होने की संभावना है।
- बारिश का पानी सीधे जलभृतों तक पहुंचाने की तैयारी
परियोजना का उद्देश्य बारिश के पानी को सतही बहाव में बर्बाद होने से रोककर उसे भूजल भंडारण वाली प्राकृतिक परतों यानी जलभृतों तक पहुंचाना है। वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर यह निर्धारित किया जाएगा कि किन स्थानों पर बारिश का पानी जमीन के भीतर आसानी से पहुंच सकता है। इसके बाद उन्हीं स्थानों पर उपयुक्त पुनर्भरण संरचनाएं विकसित की जाएंगी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के वित्तीय सहयोग से भूगर्भ जल विभाग, उत्तर प्रदेश इस परियोजना को लागू कर रहा है। तीन वर्ष में पूरी होने वाली परियोजना की कुल लागत 1.65 करोड़ रुपये है।
- छह स्थानों पर पायलट प्रोजेक्ट
परियोजना के पहले चरण में छह स्थानों का चयन किया गया है। इन स्थानों पर पायलट अध्ययन के साथ भूजल पुनर्भरण की संरचनाएं तैयार की जाएंगी। इन संरचनाओं के माध्यम से बारिश का पानी जमीन के भीतर पहुंचाया जाएगा और भूजल स्तर में होने वाले बदलाव की नियमित निगरानी की जाएगी। पायलट परियोजना से यह भी पता लगाया जाएगा कि अलग-अलग स्थानों पर कौन-सी पुनर्भरण तकनीक अधिक प्रभावी है और संबंधित जलभृत कितनी मात्रा में पानी ग्रहण कर सकता है। इसके परिणामों के आधार पर परियोजना का विस्तार दोआब के अन्य उपयुक्त क्षेत्रों में किया जाएगा।
- गंगा-यमुना और भूजल के संबंध पर भी अध्ययन
एनजीआरआई के अध्ययन में गंगा और यमुना नदियों तथा क्षेत्र के प्रमुख जलभृतों के बीच हाइड्रोजियोलॉजिकल संबंध के संकेत मिले हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार प्राचीन नदी मार्ग भी भूमिगत जल के प्रवाह के महत्वपूर्ण रास्ते हो सकते हैं। परियोजना के दौरान नदी, वर्षा जल, भूजल और प्राचीन नदी मार्गों के बीच संबंधों का भी अध्ययन किया जाएगा। इससे भविष्य में भूजल पुनर्भरण और संरक्षण की योजनाओं के लिए वैज्ञानिक आधार तैयार होगा।
- वैज्ञानिक निगरानी के साथ चलेगा जनजागरूकता अभियान
नमामि गंगे के अतिरिक्त परियोजना निदेशक प्रभाष कुमार ने बताया कि एनजीआरआई के तकनीकी सहयोग से भूजल की निगरानी, शोध एवं विकास तथा पुनर्भरण संरचनाओं के प्रभाव का वैज्ञानिक आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही भूजल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।