झामुमो जिला समिति ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति की ओर से गुरुवार को हीराबाग चौक स्थित पार्टी कार्यालय में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने की, जबकि संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति और झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वे जुझारू, कर्मठ और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे। संगठन को मजबूत करने और आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से पार्टी में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हुआ है।
जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीब, मजदूर, किसान और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। उन्होंने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया। उनका संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।
केंद्रीय सदस्य सह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पटेल ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर संघर्ष, मेहनत और जनसेवा के बल पर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वे झामुमो की विचारधारा और आंदोलनकारी परंपरा के समर्पित सिपाही थे। झारखंड, विशेषकर गिरिडीह क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष यासीन खान ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू सभी वर्गों और समुदायों के बीच लोकप्रिय थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम किया। उनका निधन राज्य की जनता के लिए भी बड़ी क्षति है।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने संगठन को मजबूत करने, युवाओं को राजनीति से जोड़ने और झारखंड के विकास के लिए निरंतर कार्य किया। उनकी सादगी, कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें विशिष्ट पहचान देती थी। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे सपनों तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय सदस्य इजहार अंसारी, जिला प्रवक्ता कुणाल यादव, सतीश नारायण दास, जिला उपाध्यक्ष दीपक राय, मो. अख्तर, लखीराम मांझी, सत्येंद्र मेहता, अब्दुल्ला खान, राजदेव यादव, दयानंद मेहता, रामा सोनी, राजीव वर्मा, संजय सिंह, राजेश मेहता, देवानंद कुमार, नाजीर अहमद, कुदुस अंसारी, बिनेश पासवान, महताब अंसारी, नवीन प्रकाश, यासीन अंसारी, निसार अहमद, राजकुमार राम, सूलेंद्र बांडो, चंद्रिका रजक, राजेश बेदिया, राजेश यादव, बबलू चंद्रवंशी, पिंटू कुमार, विजय सिन्हा, चंदन सिंह, सुनील कुमार, साजन मेहता, मो. कौशर, कैशर जमाल, सुनीता देवी, श्वेता दूबे, प्यारी देवी, साज़मा खातून, रेखा देवी, नाजनी खातून, भावना देवी, रविंद्र कुशवाहा, समशाद अंसारी, नंदू वीर राम, रंजीत कुमार, नवीन राम, वासुदेव राम, रामचंद्र राम, कुलदीप राम, बीरबल मेहता और गुलाब मेहता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत नेता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति भी शोक संवेदना प्रकट की।
Sep 10 2026, 17:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k