सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
हजारीबाग। रामजानकी मठ बड़ा अखाड़ा परिसर में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम की अगुवाई बड़ा अखाड़ा के पुजारी आनंद प्रकाश पांडेय ने की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता कुणाल यादव उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोमी सलूजा एवं महिला नेत्री श्वेता दूबे मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिकों ने शामिल होकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर झामुमो जिला प्रवक्ता कुणाल यादव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू संघर्षशील और जुझारू नेता थे तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाते थे। उन्होंने गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के विकास एवं जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की। उनका सरल व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रखेगा।
झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोमी सलूजा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वे आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनका निधन झारखंड के लिए बड़ी क्षति है। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उनका जीवन समर्पण और प्रतिबद्धता का आदर्श उदाहरण है।
महिला नेत्री श्वेता दूबे ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक संवेदनशील और दूरदर्शी जननेता थे। उन्होंने महिलाओं, युवाओं एवं समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया। अपने व्यवहार, सादगी और कार्यशैली के कारण वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। उनका निधन अत्यंत दुखद है। झारखंड ने एक ऐसे जनप्रतिनिधि को खो दिया, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत मंत्री के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राज्य के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शोक संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।
इस मौके पर झामुमो जिला सह सचिव राजदेव यादव, बादल राज, वीरेंद्र कुमार दूबे, रंजीत कुमार राम, नवीन कुमार, संदीप कुमार दास समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

हजारीबाग। रामजानकी मठ बड़ा अखाड़ा परिसर में झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत आयोजित नमो फुटबॉल नॉक आउट मैच का मंगलवार को बरही प्रखंड मैदान में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बरही प्रखंड क्षेत्र की कुल 50 टीमों ने पंजीकरण कराया है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी और दर्शक मौजूद रहे।
हजारीबाग, 8 सितंबर। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में छापेमारी की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
हजारीबाग। कटकमसांडी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में हजारीबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मृतक की पत्नी फूलमती देवी के आवेदन के आधार पर 7 सितंबर 2026 को कटकमसांडी थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू यादव (19), पिंटू यादव (29) और मंटू कुशवाहा (30) के रूप में हुई है। तीनों हजारीबाग जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।
हजारीबाग: पदमा ओपी क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक रमेश कुमार महथा पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे रमेश कुमार महथा शेविंग कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में कराया गया।
हजारीबाग। भारतीय जनता पार्टी के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल को भाजपा झारखंड प्रदेश के ‘आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ठ’ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने इस संबंध में पत्र जारी कर नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी दी।
हजारीबाग। एचजेडबी आरोग्यम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
हजारीबाग, 05 सितंबर। उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हजारीबाग शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं ठेला संचालकों के यहां औचक निरीक्षण किया।
Sep 09 2026, 10:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k