/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz चलती सड़क पर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, छीना गया फोन और बाइक बरामद lucknow
चलती सड़क पर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, छीना गया फोन और बाइक बरामद
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की मोहनलालगंज थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई।

राह चलते युवक से छीना था मोबाइल

पुलिस के अनुसार, उन्नाव निवासी विवेक शुक्ला, जो वर्तमान में भागूखेड़ा क्षेत्र में रह रहे हैं, ने 1 अगस्त को मोहनलालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को वह सड़क पर मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कीं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की।

घेराबंदी कर तीनों आरोपी दबोचे

जांच के दौरान पुलिस ने विशाल, आरजू और अनुज को सैयद बाबा मोड़ के पास नहर पटरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से छीना गया मोबाइल फोन, सिम कार्ड और घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात वे तीनों मोटरसाइकिल से घूम रहे थे। रास्ते में एक युवक को मोबाइल पर बात करते देख उन्होंने उसका फोन छीनने की योजना बनाई। पीछे बैठे आरोपी ने मोबाइल झपट लिया और तीनों नहर पटरी के रास्ते फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, छीना गया मोबाइल विशाल के पास था, जबकि उसमें लगी सिम आरजू ने अपने पास रख ली थी।

एक आरोपी पर पहले से भी मुकदमे

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आरजू के खिलाफ पहले से भी सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस तीनों आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

बरामदगी
01 मोबाइल फोन
01 सिम कार्ड
घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
एक ही जमीन कई लोगों को बेचकर करोड़ों की ठगी, फर्जी दस्तावेज बनाकर खेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ।राजधानी लखनऊ की निगोहां थाना पुलिस ने जमीन की खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लोगों को ठगने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने एक ही जमीन का कई बार सौदा कर लाखों रुपये का आर्थिक लाभ अर्जित किया। मामले में उसके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के पर्यवेक्षण में निगोहां थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 को शिकायतकर्ता सुनीता यादव ने निगोहां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि उन्होंने ग्राम उतरांव स्थित एक भूमि अमर बहादुर सिंह से ₹43 लाख में खरीदी थी। पूरी रकम लेने के बाद आरोपी ने जमीन का बैनामा भी करा दिया।हालांकि, दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के दौरान उन्हें पता चला कि वर्ष 2008 की वसीयत के आधार पर वही जमीन पहले से ही आरोपी की पत्नी और उसके पुत्रों के नाम दर्ज थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी और उसके परिवार को इस तथ्य की जानकारी होने के बावजूद इसे छिपाकर जमीन बेच दी गई।

मामले में निगोहां थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी अमर बहादुर सिंह (66 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य सह-आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित रूप से बताया कि वह कूटरचना कर जमीन की खरीद-बिक्री करता था और उससे मिलने वाले पैसों से ऐशो-आराम की जिंदगी जीता था। पुलिस इस दावे की जांच और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे कार्रवाई कर रही है।पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि साक्ष्य मिले तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चेहल्लुम जुलूस को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 4 अगस्त को कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
लखनऊ।राजधानी लखनऊ में 4 अगस्त को आयोजित होने वाले चेहल्लुम जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जुलूस दोपहर करीब 12 बजे इमामबाड़ा नाजिम साहब से शुरू होकर तालकटोरा क्षेत्र तक जाएगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।

पुलिस के अनुसार, टूड़ियागंज, नक्खास, हैदरगंज, बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी तिराहा, विक्रम कॉटन मिल, कर्बला तालकटोरा, आलमबाग, राजाजीपुरम, मवैया और भूसामंडी सहित कई संवेदनशील मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों पर आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से होकर अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले डायवर्जन योजना का ध्यान रखें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक जाम से बचा जा सके।

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड, स्कूली वाहन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को चिकित्सकीय या आपात स्थिति में आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित मार्गों से भी गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

यातायात संबंधी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए आम नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य डायवर्जन वाले क्षेत्र
टूड़ियागंज – नक्खास मार्ग
कमला नेहरू क्रॉसिंग – टूड़ियागंज
रकाबगंज पुल – नक्खास
हैदरगंज – बुलाकी अड्डा
मिल एरिया – एवरेडी तिराहा
विक्रम कॉटन मिल – कर्बला तालकटोरा
आलमबाग – राजाजीपुरम मार्ग
मवैया – एवरेडी तिराहा सहित अन्य प्रमुख मार्ग
3.79 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार! कंपनी बनाकर लैपटॉप-कंप्यूटर खरीद किए गायब, विकासनगर पुलिस का बड़ा एक्शन
लखनऊ।राजधानी लखनऊ की विकासनगर थाना पुलिस ने कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के नाम पर बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे, लेकिन भुगतान किए बिना ही करोड़ों रुपये का गबन कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, 19 जुलाई 2025 को विकासनगर निवासी शिकायतकर्ता लोकेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को दस्तावेजी और अन्य साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर आरोप है कि कंपनी से जुड़े लोगों ने शिकायतकर्ता से विभिन्न तिथियों में बड़ी संख्या में लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदे, लेकिन उनकी कीमत का भुगतान नहीं किया।

पुलिस का दावा है कि इस तरीके से शिकायतकर्ता को करीब 3 करोड़ 79 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।

कानपुर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 2 अगस्त 2026 को मुख्य आरोपी रेहान खान (30 वर्ष) को कानपुर नगर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित गंगा बैराज रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

क्या है पुलिस का आरोप?

पुलिस के अनुसार, रेहान खान कंपनी के प्रमुख पद पर रहते हुए अपने सह-आरोपियों के साथ मिलकर कथित रूप से आपराधिक विश्वासघात और गबन में शामिल था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को लिया संरक्षण में
लखनऊ। महिला सुरक्षा अभियान के तहत लखनऊ कमिश्नरेट की सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने दोनों को सीतापुर जिले से बरामद कर किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को पीड़ित पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दो नाबालिग पुत्रियों को अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। शिकायत के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

दो टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों से किया ट्रेस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) के निर्देशन में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, स्थानीय सूचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों बाल अपचारियों का पता लगाया।

पुलिस ने दोनों को सीतापुर जिले के मिश्रापुर (बिसौली) क्षेत्र से संरक्षण में लिया। इसके बाद उन्हें वैधानिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई शुरू की गई।

पूछताछ में क्या बताया?

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों बाल अपचारियों ने बताया कि वे लड़कियों को लखनऊ से अपने साथ ले गए थे। कई दिनों तक वे अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां ठहरने की जगह तलाशते रहे, लेकिन कहीं ठिकाना नहीं मिला। इसके बाद वे उन्हें एक रिश्तेदार के गांव ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि दोनों बाल अपचारियों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार संरक्षण में लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दोनों नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा और आवश्यक काउंसलिंग सुनिश्चित की जा रही है।
नगराम पुलिस का बड़ा अभियान, लंबे समय से फरार 5 वारंटी दबोचे, कोर्ट के NBW पर हुई गिरफ्तारी
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नगराम थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किए गए थे और वे लंबे समय से अदालत में निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हो रहे थे।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष नगराम के निर्देशन में गठित टीम ने रविवार को अभियान चलाकर सभी पांचों वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जितेंद्र उर्फ जीतू, अनिल कुमार रैदास, लक्ष्मी, सत्यनारायण और रामनरायन उर्फ भुल्लू शामिल हैं। इनके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, आबकारी अधिनियम तथा अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी मामलों में न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

पुलिस का कहना है कि अदालत के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो भी आरोपी न्यायालय में पेश होने से बच रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, ताला तोड़ने के औजार और वारदात में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को आदर्श नगर निवासी कुशमा शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई की रात करीब दो बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर जेवरात, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसी दौरान 2 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर दया भट्ठा के पास से आकाश यादव और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, करीब 48 ग्राम वजन के सोने के आभूषण (झाला और दो कंगन), करीब 46 ग्राम की चांदी की पायल, ताला तोड़ने में इस्तेमाल दो लोहे की रॉड और एक नुकीली लोहे की छड़ तथा वारदात में प्रयुक्त कार (UP-32 FB-4142) बरामद की। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पूछताछ में कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी श्याम सुंदर उर्फ गोलू के साथ मिलकर आदर्श नगर क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के सामान को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।मुख्य आरोपी आकाश यादव ने यह भी स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों रावेन्द्र गौतम, रविन्द्र राठौर और शिवम सोनवानी उर्फ मैगी के साथ मिलकर विकासनगर क्षेत्र में भी तीन मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में श्याम सुंदर उर्फ गोलू, रावेन्द्र गौतम, रविन्द्र राठौर और शिवम सोनवानी उर्फ मैगी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।गिरफ्तार आरोपी आकाश यादव के खिलाफ पहले से चोरी के कई मुकदमे चिनहट थाने में दर्ज हैं। वहीं अभिषेक कुमार के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में चोरी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से
-  पहली बार गूंजेगा 'वंदे मातरम्' का पूर्ण गायन, कल पेश होगा अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के निजामाबाद (आजमगढ़) से विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। सदन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। इस बार मानसून सत्र की शुरुआत एक नए अध्याय के साथ होगी। पहली बार विधानसभा में 'वंदे मातरम्' का पूर्ण गायन किया जाएगा। इसे लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।
रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से चलाने पर सहमति जताई। हालांकि, संसद की तरह यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के भी हंगामेदार रहने के आसार हैं।

-  मंगलवार को आएगा अनुपूरक बजट
मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद वित्त मंत्री सदन में अनुपूरक बजट पेश करेंगे और अन्य आवश्यक विधायी कार्य भी संपन्न होंगे।

-  इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, शिक्षक भर्ती, एक्सप्रेसवे निर्माण में कथित अनियमितताओं सहित कई जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। वहीं, सत्तापक्ष भी विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी में है।

-  बजट पर चर्चा के बाद सत्र होगा समाप्त
बुधवार और बृहस्पतिवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा के साथ विभिन्न विधायी कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की संभावना है।
श्रावण मास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेशवासियों के नाम संदेश
- "श्रावण लोकमंगल, सेवा और प्रकृति संरक्षण का पावन पर्व": सीएम योगी


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र श्रावण मास के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि श्रावण केवल भगवान शिव की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि लोकमंगल, श्रम-सम्मान, सेवा, समरसता और प्रकृति संरक्षण का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इस पावन माह को सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के जनआंदोलन के रूप में मनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव का जीवन त्याग, करुणा और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। समुद्र मंथन के दौरान हलाहल विष का पान मानवता की रक्षा के लिए किए गए सर्वोच्च त्याग का प्रतीक है। शिव आराधना हमें संयम, सेवा, सहिष्णुता और समरसता का मार्ग दिखाती है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्रावण का विशेष महत्व है। यह महीना आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामूहिक श्रम और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। ग्रामीण अंचलों में धान की रोपाई के बाद होने वाले सहभोज और सामूहिक श्रम की परंपरा सामाजिक सौहार्द और साझी संस्कृति की मिसाल है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि श्रावण हमें प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने और सहअस्तित्व की भावना को अपनाने की प्रेरणा देता है। पंचतत्वों में जल जीवन का मूल आधार है और इसका संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में जल संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में करीब 20 हजार अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं, जो जल संरक्षण के साथ ग्रामीण विकास का भी मजबूत आधार बन रहे हैं। उन्होंने लखनऊ की एक आवासीय सोसाइटी द्वारा 50 हजार लीटर वर्षा जल पुनर्भरण की पहल का उल्लेख करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि श्रावण मास में प्रत्येक व्यक्ति जल की हर बूंद का सम्मान करे, अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि "प्रकृति से जितना लें, उतना उसे लौटाने का भी संकल्प लें।"
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि यदि समाज जल संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली और सेवा को जनभागीदारी से अपनाए, तो श्रावण का यह पावन पर्व वास्तव में लोककल्याण और प्रकृति संरक्षण का महापर्व बन जाएगा।
उप्र में हाई अलर्ट, कांवड यात्रा पर रखी जाएगी विशेष नजर
लखनऊ। कांवड़ यात्रा और आतंकी हमले की आशंका जताते हुए उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर रात को बैठक कर पुलिस अफसरों को निर्देश दिए है कि प्रदेश में कांवड़ यात्राओं पर सावधानी और सतर्कता बरतने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात करने के निर्देश दिए है।

इस पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने लखनऊ स्थित विधान भवन, पुलिस मुख्यालाय, रेलवे स्टेशन समेत बस अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था के बंदोबस्त रखने के निर्देश दिए है। कावंड यात्रा में विशेष नजर रखते हुए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के साथ सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने को कहा गया है। यूपी एटीएस, एसटीएफ समेत तमाम एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।