मोहर्रम जुलूस को लेकर लखनऊ में यातायात डायवर्जन, कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू
लखनऊ। सातवीं मोहर्रम के अवसर पर 23 जून 2026 से लखनऊ में शाही जरी जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस बड़ा इमामबाड़ा, चौक, रूमी गेट, घंटाघर और छोटा इमामबाड़ा मार्ग से होकर गुजरेगा। जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में व्यापक यातायात डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए हैं।
जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार जुलूस के दौरान सीतापुर रोड, हरदोई रोड, कैसरबाग, हुसैनाबाद, चौक, मेडिकल क्रॉस, नीबू पार्क, शाहमीना तिराहा सहित कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। कुछ मार्गों पर पूरी तरह से यातायात प्रतिबंधित किया गया है, जबकि कई स्थानों पर वैकल्पिक रूट से वाहन निकाले जाएंगे।
डायवर्जन व्यवस्था के तहत डालीगंज, आईटी चौराहा, कपूरथला, मड़ियांव, मेडिकल कॉलेज, कोनेश्वर और रकाबगंज जैसे मार्गों को वैकल्पिक रास्ते के रूप में प्रयोग किया जाएगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुलूस मार्ग पर सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर यातायात पूरी तरह नियंत्रित रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन और स्कूल वाहनों को आवश्यकतानुसार मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले से योजना बनाकर यात्रा करें। यातायात संबंधी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
Jun 23 2026, 17:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0