रायगढ़ में बड़ा हादसा, मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट में 8 मजदूर झुलसे : mangal carbon plant blast
![]()
mangal carbon plant blast: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में ब्लास्ट की बड़ी घटना सामने आई है। टायर रिसाइक्लिंग के दौरान बॉयलर में हुए जोरदार धमाके से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 9 महीने के मासूम बच्चे सहित 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
टायर गलाने के दौरान हुआ धमाका
घटना खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टायर गलाने की प्रक्रिया के दौरान बॉयलर में अचानक तेज विस्फोट हुआ। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।
धमाके के बाद निकली तेज गर्म गैस और आग ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया।
अस्पताल में मची अफरा-तफरी
हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार:
कई मजदूर 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं
9 माह के मासूम की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है
अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार का माहौल है।




Feb 09 2026, 11:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0