पैगंबर-ए-इस्लाम की याद में मरीजों में बांटा फल
![]()
गोरखपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के 1500 साल मुकम्मल होने की खुशी में शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में दावते इस्लामी इंडिया के गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांट कर दुआ हासिल की।
संगठन के फरहान अत्तारी ने कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा को सच्ची सेवा बताया है। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम खुद गरीबों, यतीमों व मजलूमों की मदद किया करते थे। उनके जन्मदिवस पर उनकी सोच को कृतार्थ करने के लिए मरीजों के बीच फल बांटा जा रहा है। इस मौके पर गुलाम वारिस, मौलाना आमिर मदनी, सलमान अत्तारी, बेलाल अत्तारी, शहजाद अत्तारी, वसीउल्लाह अत्तारी, अलमाश अत्तारी, आदि मौजूद रहे।
मुहम्मद तौहीद, रहमत अली, इनाया फातिमा ने जीता मुकाबला
गोरखपुर। मदरसा अंजुमन इस्लामिया खूनीपुर में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी व इनामी मुकाबले का आयोजन हुआ। किरात के मुकाबले में मुहम्मद तौहीद ने पहला, मुहम्मद एमन ने दूसरा, मुहम्मद ओवैस व मुहम्मद हसन ने तीसरा स्थान हासिल किया। नातिया मुकाबले में अब्दुल हन्नान ने पहला, रहमत अली ने दूसरा व इनाया फातिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। तकरीरी मुकाबले में मुहम्मद हुजैफा ने पहला, मुहम्मद फजल ने दूसरा व नूरुल होदा ने तीसरा स्थान हासिल किया। कामयाब बच्चों को अतिथियों ने ट्राफी व गिफ्ट देकर हौसला अफजाई की। सीरते रसूले अकरम किताब भी दी गई। अध्यक्षता महबूब सईद हारिस ने की। संचालन डॉ. अजीम फारूकी व कारी शराफत हुसैन कादरी ने किया। अतिथियों का स्वागत मदरसे के प्रिंसिपल कारी नसीमुल्लाह ने किया।
मुफ्ती अख्तर हुसैन मन्नानी व मौलाना मकसूद आलम मिस्बाही ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की मुकद्दस सीरत बयान की। मुल्क में अमन शांति की दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Sep 03 2025, 19:32