कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती
![]()
गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद की अध्यक्षता में तारामण्डल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर संगठन सृजन बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री/भारत सरकार के पूर्व रेल मंत्री स्व0 कमलापति त्रिपाठी का जयन्ती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
संगठन सृजन बैठक को लेकर स्नेहलता गौतम, अभिषेक राय गांधी, इन्द्रजीत चैधरी, राजेन्द्र यादव, देवेन्द्र निषाद धनुष, हरिसेवक त्रिपाठी, विवेक सिंह सैंथवार, जितेन्द्र विश्वकर्मा ने संगठन सृजन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अपने अपने सुझाव रखें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र निषाद धनुष ने किया।महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वार्ड अध्यक्षगण जल्द से जल्द अपनी कमेटी गठित कर पार्टी कार्यालय को उपलब्ध कराये।
टीम गठन में लापरवाही क्षम्य नहीं है। महानगर के सभी पदाधिकारी जिनको जो जिम्मेदारी मिली है अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें, तभी महानगर में एक मजबूत संगठन तैयार होगा मजबूत संगठन के दम पर महानगर के तमाम समस्याओं के लिए नगर निगम प्रशासन एवं महानगर प्रशासन से दो-दो हाथ करते हुए समस्याओं के समाधान कराया जायेगा।
निषाद ने स्व0 कमलापति त्रिपाठी जी के जन्मदिवस के अवसर पर अपनी श्रद्धासुमन भी अर्पित की।
कार्यक्रम में तसनीम आलम अंसारी, प्रभात चतुर्वेदी, सदानन्द पाण्डेय, अभिमन्यू विश्वकर्मा, रामू कुशवहा, रूकैया जौहर, अजय मिश्रा, जलालुद्दीन, संजीत सिंह, रामसहाय, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
Sep 03 2025, 19:08