तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक का आयोजन
पेटरवार(बोकारो)
मिथलेश कुमार
तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक के साथ ही साथ मंगलजाप का आयोजन किया गया जिसका आज पूर्णहोती की गई। इस यज्ञ में तेनुघाट के पूर्व मुखिया रेखा सिंह के बड़े पुत्र हरी वेंकट विश्वनाथन के द्वारा आयोजन किया गया वहीं इस यज्ञ को करने के लिये गिरिडीह से चल कर आये आचार्य अशोक पाण्डेय, पं संदीप पाठक और पं रुपेश कुमार पाण्डेय के द्वारा सम्पन्न किया गया। वहीं यज्ञ में तेनुघाट के आम जनता का भी बहुत सहयोग रहा। यज्ञ सम्पन्न के उपरांत माहा भोज के साथ साथ दरिद्र नारायण भोग का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगो ने भाग लिया तथा प्रसाद पाकर लोग धन्य हुऐ। वहीं आचर्य अशोक पाण्डेय ने बताया की इस यज्ञ को करने से धन्य-धान्य, सुख-समृद्धि, पुत्र-पौत्र आदि से सम्पन्न होकर शिव लोक को प्राप्त होते हैं। वहीं बताया की श्रावण मास में शिव आराधना करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं जो देव नहीं माहादेव हैं देवता भी जिसकी आराधना करते हैं। भगवान शिव की आराधना करने से काम-क्रोध, लोभ आदि छः विकारण से व्यक्ति मुक्त हो जाता हैं शिव की भक्ति में लीन होने के चलते शिव तत्व को प्राप्त होता हैं। इस आयोजन में राजीव पाण्डेय, बीरेंद्र प्रसाद, गोपाली, ऋतिक सिन्हा, मनोज चौबे, शिव प्रसाद वर्मा, सुभाष काटरियार, उपेंद्र ठाकुर, जूही रानी, परमेश्वर ठाकुर सहित कई लोगो का रहा।
Aug 05 2025, 18:49