अपडेट न्यूज़ : झारखंड विधानसभा में गूंजा निजी स्कूलों की मनमानी का मामला
भाजपा विधायकों ने उठाया मामला, क्या बोले शिक्षा मंत्री*
![]()
री एडमिशन करने वाले स्कूलों की करें कंप्लेन स्कूल होगी बंद
रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का मामला उठाया। भाजपा विधायकों ने कहा निजी स्कूलों की मनमानी थम नहीं रही है। इससे झारखंड के स्टूडेंट्स और अभिभावक दोनों परेशान हैं। अभिभावकों पर जहां आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं विद्यार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही शुल्क ले लेता है। इसके बाद भी हर साल वार्षिक शुल्क अलग से लिया जाता है। फीस वृद्धि भी हर वर्ष की जाती है। इससे पैरेंट्स पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
निजी स्कूलों की मनमानी को को लेकर सदन के अंदर सदन के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला। भाजपा विधायक ने कहा कि एडमिशन फीस, स्कूल फीस में लगातार वृद्धि, सिलेबस में बदलाव और हर साल नयी किताबें खरीदने के कारण अभिभावक आर्थिक रूप से परेशान हैं।
इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने भी स्कूलों की मनमानी को स्वीकार किया। और कहा कि ऐसे कई स्कूल है जहां मिलने भी लोगो को नहीं दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा फ्री होनी ही चाहिए।
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि सभी प्राइवेट स्कूलों में शुल्क समिति गठित की गयी है। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक के लिए डीसी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कमेटी है। इसमें स्थानीय सांसद और विधायक शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति पर 2.50 लाख रुपए दंड का भी प्रावधान है। जिस स्कूल में रि एडमिशन का मामला होता है कंप्लेन करे स्कूल को बंद कर दिया जाएगा।
रिपोर्टर : जयंत कुमार
Mar 26 2025, 14:48