मौसम का हाल : प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, आज राजधानी पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
डेस्क : बिहार में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मार्च महीने में ही तापमान में वृद्धि से इस साल भीषण गर्मी पड़ने के आसार नजर आ रहे है। वहीं आज रविवार को राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए है और हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे है।
![]()
मौसम विभाग के अनुसार आज तेज पछुआ हवाएँ चलने के साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। राज्य में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। हालाँकि, अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
विभाग के अनुसार, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 15-25 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना समेत दक्षिण और उत्तर पश्चिम भागों में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 15-30 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।
अगले पाँच दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान पाँच से सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएँ चलेंगी।
राजधानी पटना सहित राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।









Mar 16 2025, 09:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
41.7k