मौसम का हाल : बिहार में आज से बदलेगा का मौसम का मिजाज, तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
डेस्क : प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 29.6 से 34.5 के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 15.3 से 24.7 के बीच है। इसी बीच आज गुरुवार से मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार है। मौसमविदों के अनुसार सूबे में पछुआ के कारण आसमान साफ हुआ है और तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ी है।
मौसम विभाग ने विशेष पूर्वानुमान जारी कर कहा है कि होली तक तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। होली तक प्रदेश का तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच रहेगा। होली के मौके उत्तर-मध्य व उत्तर-पूर्व भागों में सतही हवा की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-25 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। जबकि पटना समेत दक्षिण व उत्तर पश्चिम बिहार में सतही हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 15-30 किमी प्रतिघंटा रहेगी। पटना समेत आसपास इलाकों में 15-16 मार्च को मौसम साफ रहेगा। 17 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 13-15 मार्च के दौरान अधिसंख्य भागों का अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बीते वर्ष भी 13-15 मार्च के आसपास पटना का अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री बना हुआ था। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा। पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री तो 15.3 डिग्री के साथ बांका में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। पटना का अधिकतम पारा सामान्य से 2.4 डिग्री वृद्धि के साथ 34.0 डिग्री रहा।






Mar 13 2025, 10:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
13.0k