बिहार बजट सत्र : राजद विधायक के आरोप पर गरम हुए विस अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, कहा-आपकी मर्जी से नहीं चलेगा....
डेस्क : बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। सातवें दिन की कार्यवाही भी विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुई है। सदन के बाहर और अंदर दोनो जगह विपक्ष ने जमकर हंगामा करते हुए सरकार से कई सवालोका जवाब मांगा है। सत्र की कार्यवाही शुरु होने से पहले विपक्षी दलों ने विधानसभा के बाहर सरकार को घेरने की कोशिश की है। वहीं प्रश्नकाल के दौरान राजद विधायक औऱ अध्यक्ष नंद किशोर यादव में जमकरतू-तू-मैं-मैं हुई। ललीत यादव ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाया। जिसपर विधान सभा अध्यक्ष भड़क गए।
![]()
दरअसल, प्रश्न काल के दौरान अध्यक्ष सीरियल नंबर से विधायकों का सवाल पूछने के लिए नाम ले रहे थे। वहीं जब स्पीकर ने राजद विधायक ललीत यादव का नाम लिया तो वो सदन में मौजूद नहीं थे। जिसके बाद अध्यक्ष आगे बढ़ गए औऱ अगले विधायक ने सवाल पूछा। जिसके बाद ललीत यादव सदन में पहुंचे और अध्यक्ष से सवाल पूछे की मांग करने लगे। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि हमने आपको नाम लिया था आप सदन में मौजूद नहीं थे अब हम पीछे नहीं जाएंगे।
जिसपर राजद विधायक ने अध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगा दिया। जिससे अध्यक्ष भड़क गए फिर दोनों को बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुआ।
अध्यक्ष ने कहा कि हमने आपका नाम लिया था आप नहीं थे फिर मैं आगे बढ़ गया। अध्यक्ष के माना करने के बाद भी राजद विधायक हंगामा कर रहे थे। राजद विधायक ने अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाया तो अध्यक्ष गुस्सा गए और राजद विधायक को सीमा रहकर बोलने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बैठिए आप ये तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन नियम से चलेगा आपके हिसाब से नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि सदन नियमावली से चलेगा आपके मर्जी से नहीं चलेगा।
बता दें कि, ललीत यादव के नाम के बाद जब अध्यक्ष ने अगले विधायक का नाम लिया और वो सवाल करने लगे तभी ललीत यादव आ गए और कहने लगे कि मेरा सवाल है जिसपर अध्यक्ष ने कहा कि मैंने आपका नाम लिया था आप सदन में नहीं थे अब आप बैठिए। अध्यक्ष ने कहा कि आप हमारे कमरे में आइए हम आपको पूरी वीडियो दिखाएंगे हमने आपका नाम लिया था।
Mar 10 2025, 16:30