बिहार बजट सत्र : बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज सातवां दिन, इन मुद्दो को लेकर विपक्ष के हंगामे के आसार
डेस्क : बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सत्र के आज सातवे दिन एक बार फिर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने होंगे। आज सत्र की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार है।
![]()
आज सदन में थर्ड सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा होगी। विधानसभा की कार्यवाही के सेकेंड हाफ में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ‘बिहार विनियोग विधेयक, 2025’’ सदन में पेश करेंगे। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के सदस्य इस पर चर्चा करेंगे। फिर इसे पास किया जाएगा।
![]()
बता दें वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने बीते गुरुवार को 11,187 करोड़ का थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश किया था। इस बजट में सबसे अधिक 2,293 करोड़ रुपए पीएम आवास योजना में खर्च होंगे। स्टेट स्कीम मद में 4,974 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल और स्कूल के निर्माण पर खर्च किया जाएगा।
वहीं बजट सत्र के सातवें दिन यानी सोमवार को विपक्ष सदन में सरकार को घेरेगी। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की तैयारी है। साथ ही सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग का भी बजट पेश किया जाएगा। दो दिन के ब्रेक के बाद एक बार फिर सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा पर लगातार सरकार को घेर रहा है।
फर्स्ट आवर में गृह विभाग, वित्त विभाग, उद्योग विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और गन्ना उद्योग विभाग से जुड़े 105 सवालों का जवाब संबंधित विभाग के प्रभारी मंत्री देंगे। इसके साथ ही दो ध्यानाकर्षण का जवाब वन- पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और गृह विभाग के मत्री देंगे।
Mar 10 2025, 09:44