राजधानी पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अलर्ट जारी
डेस्क : राजधानी पटना में बर्ड फ्लू का प्रकोप एक बार फिर सामने आया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) परिसर में इसके फैलने की पुष्टि हुई है। इसके बाद वहां की मुर्गियों को जलाकर दफनाने की कार्रवाई सिविल सर्जन की आपदा शाखा और जिला पशुपालन कार्यालय की ओर से की गई है। शनिवार को बड़ी संख्या में मुर्गियों को जलाकर दफनाया गया है।
![]()
सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से अस्पतालों को इलाके के तीन किलोमीटर के दायरे में बुखार सर्वेक्षण (फीवर सर्वे) के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही सावधानी बरतने संबंधी चेतावनी भी दी गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रभावित इलाके में एहतियात के तौर पर लोगों, कर्मियों के बीच टेमिफ्लू और ओसेलामिवीर नामक एंटीवायरल दवाइयों का वितरण किया जाएगा।
इसके पहले 27 फरवरी को जहानाबाद पुलिस लाइन के समीप मृत कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। उधर, मुंगेर के तेघड़ा गांव में गुरुवार को आधा दर्जन कौए की मौत के बाद डॉक्टरों की जांच कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों का पता चलेगा।

डेस्क : राजधानी पटना में बर्ड फ्लू का प्रकोप एक बार फिर सामने आया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) परिसर में इसके फैलने की पुष्टि हुई है। इसके बाद वहां की मुर्गियों को जलाकर दफनाने की कार्रवाई सिविल सर्जन की आपदा शाखा और जिला पशुपालन कार्यालय की ओर से की गई है। शनिवार को बड़ी संख्या में मुर्गियों को जलाकर दफनाया गया है।





Mar 09 2025, 10:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.4k