मौसम का मिजाज : आज बिहार के इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट, अगले 72 घंटों में तापमान मे बढ़ोत्तरी की संभावना
डेस्क : बिहार में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 72 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह के समय धूप की चुभन बढ़ेगी, जबकि देर शाम चलने वाली ठंडी हवाएं भी अब हल्की गर्म महसूस होंगी।
![]()
वहीं IMD के अनुसार, आज 9 मार्च को बिहार के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। शनिवार को खगड़िया का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, पटना 30.6 डिग्री, गया 31.6 डिग्री, भागलपुर 30.3 डिग्री, पूर्णिया 39.3 डिग्री, वाल्मीकिनगर 29.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर 28.8 डिग्री, छपरा 29.7 डिग्री, दरभंगा 30 डिग्री और औरंगाबाद 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के उत्तरी जिलों—पश्चिम चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, पूर्णिया और सीतामढ़ी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल और घोड़ासहन प्रखंडों में 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
Mar 09 2025, 09:31