डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का राजद पर बड़ा हमला : लालूजी के राज में काम नहीं सिर्फ लौंडा नाच हुआ
डेस्क : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राजद के शासन काल में विकास का कोई काम नहीं हुआ था। सिर्फ नाचगान और लौंडा नाच हुआ था। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालूजी के राज मे यदि विकास कार्य हुआ होता तो नीतीश जी को इतनी मेहनत नही करनी पड़ती।
![]()
दरअसल बिहार विधानसभा में बजट सत्र के आज पांचवे दिन विधान सभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू के कार्यकाल में प्रदेश में क्या होता था इसके बारे में बताया। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी के राज में 1990 से लेकर 2005 तक बिहार में काम हुआ होता तो आज बिहार में नीतीश जी को काम करने की जरूरत नहीं होती।
![]()
क्योंकि वो पूरा गैप मिला 15 साल तक कोई काम ही नहीं हुआ सिर्फ नाच गाना और लौंडा का नाच होता रहा यही था लालू जी का राज। कोई विकास की बात नहीं हो रही थी। बिहार में विकास की चर्चा भी नहीं होती थी। आज नीतीश कुमार जी के 20 साल का हिसाब ये लोग लेते हैं पूछते हैं कि बिहार में क्या हुआ? वर्तमान में 34 प्रतिशत गरीबी रेखा के लोग है। जब लालू को सत्ता मिली थी तब 54 प्रतिशत बिहार के लोग गरीब थे। लालू जी का पूरा परिवार पता नहीं किस असत्य में जुटा हुआ है और किस भ्रम में अपने जीवन को जी रहा है।
कहा कि ये लोग कहते हैं कि हम दुनियां के गरीब प्रदेश हैं। ये लोग सिर्फ झूठ फैलाते रहते हैं। पता नहीं कौन-कौन डाटा और कौन किताब पढ़ रहे हैं। क्योंकि बचपन में पढ़े नहीं क्रिकेट खेलते वक्त वो पानियें धोते रह गये बेचारे खेलने का भी मौका नहीं मिला। खेलाता भी तो एक बात था पूरे जीवन काल में मात्र 37 रन बनाता हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य अपने जीवन के लिए कुछ भी नहीं हो सकता। ये लोग कभी विकास की बात नहीं करते ये लोग हारने वाले लोग हैं। 1990 में भाजपा का नीतीश कुमार जी का समर्थन नहीं होता तो लालू जी मुख्यमंत्री होते क्या? एकदम भाजपा और जनता दल का सपोर्ट था इसलिए लालू जी मुख्यमंत्री बने। लेकिन वो मुख्यमंत्री बनने के बाद बदल गये। वो आज भी कहते हैं कि हमको डराने का काम भाजपा किया।
Mar 06 2025, 19:06