आजमगढ़:-तहसील बार के अध्यक्ष बने विनोद यादव , महामन्त्री पद पर सजंय यादव और कोषाध्यक्ष पर दिनेश यादव ने जमाया कब्जा
 
 
 
 
  
  
   वी कुमार यदुवंशी
  
  
   आजमगढ़।  फूलपुर तहसील बार एसोशिएसन के चुनाव  में अध्यक्ष महामन्त्री पद के लिए गुरुवार को हुए  मतदान  के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर विनोद यादव 92 मत मिले। जबकि उनके  निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीनाथ सिंह को 10 मत मिले । विनोद यादव ने श्रीनाथ सिंह  को 82 मतों से हराकर कब्जा जमाया। महामंत्री पद पर सजंय यादव  विजयी रहे। 
  
  
  
   अध्यक्ष पद के चुनाव में बिनोद यादव को कुल 92 मत प्राप्त हुए। वहीं श्रीनाथ सिंह  को 10 मत मिले। इस तरह से बिनोद यादव 82  मत से अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए। जिसमें महामंत्री पद संजय यादव  को 48 मत  ,  विनोद कुमार को 10  तथा सुभाष  चंद यादव को 40 मत मिले । इस प्रकार  सजंय यादव 8 मत से चुनाव जीत गए।  कोषाध्यक्ष पद के  दिनेश यादव को 58 मत और हृदय शंकर मिश्रा को 44 मत मिले 14 मत से दिनेश यादव कोषाध्यक्ष पद के लिए बिजयी हुए । बाकी पद निर्विरोध चुने गए । 
  
  
    । एल्डर कमेटी के अध्यक्ष फूलचन्द श्रीवास्तव द्वारा विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। बधाई देते हुए अधिवक्ताओं  के हित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने  संगठन की।मजबूती के लिए कार्य करने पर जोर दिया। कमलेश कुमार, इंद्रेश कुमार, महेंद्र यादव, इस्तियाक, रामनरायन यादव, ओम प्रकाश चौहान ,राजकुमार प्रजापति, जलालुद्दीन, अंगद यादव, देवीशरण पांडेय, रामानन्द यादव, ह्र्दयशंकर मिश्रा, इकबाल अहमद, श्रीनाथ सिंह, फूलचंद यादव, नितिन सिंह, विजय सिंह आदि रहे।
   
   
 
 
	
Jan 02 2025, 16:14
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
2- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
29.2k