मंदिरों में रही भीड़, पिकनिक स्पॉट पर छाई रौनक
नए साल की शुरुआत उमंग और उत्साह के बीच शुरू हुआ। मंगलवार की रात 12 बजते ही लोग खुशी से झूम उठे। लोगों ने देर रात मॉल, क्लब समेत अन्य जगहों में मस्ती की। इस दौरान कुछ लोगों ने घरों में ही केक काटकर एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर बोला। होटलों में डिस्को लाइट औरत डीजे की धुन पर भी जमकर थिरके।यह सिलसिला देर रात चलता रहा। ऐसे ही सुबह होते ही शहर के मंदिरों और पिकनिक स्पॉट की ओर लोग निकल पड़े। इधर, बुधवार को भी पुलिस जगह-जगह पर तैनात है। शहर के अधिकांश लोगों की पसंद राज कैम्पस रही, वहां भीड़ देखने को मिली।
पिकनिक मनाने के बीच विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करने को लेकर लाइन लगी रही। तमाम मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे है। साल 2025 के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु दर्शन कर पूरा साल अच्छे से बीतने की मनोकामना कर रहे है।
इधर, मंदिर में महिला और पुरुष दोनों की ही ही लंबी कतारें लगी हैं। मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए हैं। सुबह 4 बजे से ही भक्त लाइनों में लग गए और नए साल की शुरुआत बाबा के दर्शन से करने पहुंच गए। मंदिर में लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।शहर के ऐतिहसिक बंदर, तालाबों और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर लगे सीसीटीवी से पुलिस के साथ ही नगर निगम के कर्मी निगरानी करते रहे। मंदिर समेत तमाम भीड़भाड़ वाले मंदिरों में पुलिस सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रही है। जगह-जगह पर पुलिस भी तैनात है। इसके साथ ही सीसीटीवी के लिए शहर के ट्रैफिक थाना में बने कंट्रोल रूम से जगह-जगह लगे सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।
इस दौरान लोग सेल्फ खींचकर लुत्फ उठा रहे। साथ ही राज कैम्पस, दिग्घी, हराही में भी लोग नजर आ रहे है। चर्च दोनार में भी सुबह से भीड़ रही।
दरभंगा से आरफा प्रवीन की रिपोर्ट

यह सिलसिला देर रात चलता रहा। ऐसे ही सुबह होते ही शहर के मंदिरों और पिकनिक स्पॉट की ओर लोग निकल पड़े। इधर, बुधवार को भी पुलिस जगह-जगह पर तैनात है। शहर के अधिकांश लोगों की पसंद राज कैम्पस रही, वहां भीड़ देखने को मिली।
पिकनिक मनाने के बीच विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करने को लेकर लाइन लगी रही। तमाम मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे है। साल 2025 के पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु दर्शन कर पूरा साल अच्छे से बीतने की मनोकामना कर रहे है।
शहर के ऐतिहसिक बंदर, तालाबों और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर लगे सीसीटीवी से पुलिस के साथ ही नगर निगम के कर्मी निगरानी करते रहे। मंदिर समेत तमाम भीड़भाड़ वाले मंदिरों में पुलिस सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रही है। जगह-जगह पर पुलिस भी तैनात है। इसके साथ ही सीसीटीवी के लिए शहर के ट्रैफिक थाना में बने कंट्रोल रूम से जगह-जगह लगे सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।

मिंटू की पत्नी जिवछी कुमारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान मानदंडों का उल्लंघन किया और झूठी जानकारी FIR में दी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से यह साबित हो रहा था कि मिंटू कुमार को पुलिस ने दुकान से खाली हाथ उठाया था, न कि शराब के साथ। हमारे दावों के बाद जांच समिति का गठन किया गया और समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर पूरे मामले की सही जानकारी दी।
शनिवार की सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक ड्यूटी करने के बाद वह अपने घर से पुलिस लाइन वॉलीबॉल खेलने पहुंचे। वहां अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वॉलीबॉल खेलने के दौरान खड़े होकर गपशप कर रहे थे। अचानक लड़खड़ाकर गिर गए। इसके बाद साथियों ने उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया।
अरुणाचल प्रदेश GST कमिश्नर ने इन आरोपियों के खिलाफ ईटानगर थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला कांड संख्या 183/24 के मुख्य आरोपी राहुल जैन की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
मृतक की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के बिरखौली निवासी महेश यादव के 25 वर्षीय बेटे राकेश कुमार के रूप में हुई है। घायल केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा गांव निवासी कृष्ण कुमार ठाकुर की 25 वर्षीया बेटी वंदना भारती है। दोनों बाइक से कहां जा रहे थे, दोनों के बीच क्या रिश्ता है, ये अभी क्लियर नहीं है। घटना एनएच-27 दरभंगा-सकरी हाईवे पर दिल्ली रेस्टोरेंट के पास की है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया है। घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी लगा था, जिसमें हादसा कैसे हुआ देखा जा सकता है।
जारी निर्देश के अनुसार पूर्व में आवंटित जिला के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित एवं वितरित नियुक्ति पत्र खुद से निरस्त समझ जाएंगे। सभी विशिष्ट शिक्षकों का उसी विद्यालय में जहां वे पूर्व से कार्यरत थे पदस्थापन आदेश अलग से निर्गत किया जाएगा।
टीचर मध्य विद्यालय अधलाइर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर साल 2022 में पदस्थापित थे।अधलाइर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक पलवा निवासी रामभरोस प्रसाद ने विकास मद, पोशाक राशि और छात्रवृत्ति सहित विभिन्न मद के पांच लाख 91 हजार रुपए का गबन दो साल पहले कर लिया था।
इससे पहले भी आरोपी शिक्षक को इसी मामले में एक साल पहले जेल भेजा जा चुका है। जेल से निकलने के बाद टीचर दोबारा स्कूल में अपनी सेवा दे रहे थे। प्रतिदिन स्कूल में पढ़ाने जाते थे। मंगलवार को भी शिक्षक स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों को भालपट्टी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों को एक ऑटो से गिरफ्तार किया, जो चोरी के सामान के साथ यात्रा कर रहे थे। कड़ी पूछताछ में उन्होंने दरभंगा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इनमें सदर थाना क्षेत्र के दो घर, भालपट्टी थाना के दो घर और लहेरियासराय थाना के दो घर शामिल हैं।
Jan 02 2025, 14:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1