*बिहार पुलिस और एसटीएफ को मिली एक बड़ी सफलता, दस वर्षों से फरार कुख्यात नक्सली को किया गिरफ्तार
डेस्क : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बिहार पुलिस और बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रोहतास में दस वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली विजय यादव उर्फ सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है।
![]()
इस बात की जानकारी देते हुए रोहतास जिले के चरपोखरी थाना के थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि विजय यादव उर्फ सुनील यादव को एसटीएफ के साथ रोहतास जिले दरिहट गांव से उसके घर से गिरफ्तार किया है। विजय यादव के ऊपर सरकार ने एक लाख का इनाम घोषित किया था।
इस छापेमारी टीम में आयर कोठा थाना, एसटीएफ व भोजपुर पुलिस शामिल थी। भोजपुर पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। रोहतास पुलिस भी पूछताछ करेगी। विजय यादव के ऊपर अलग-अलग थानों में कई गंभीर कांड दर्ज हैं। विजय यादव को गिरफ्तार कर आरा लाया गया है। वहीं पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।











Nov 16 2024, 19:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.9k