देवघाट और सीताकुंड घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर फल्गु महाआरती का आयोजन, हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद का किया गया वितरण
गया। गया शहर के विष्णुपद स्थित देवघाट और सीताकुंड घाट पर फल्गु सेवा समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार की शाम 7 बजे फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी के नेतृत्व में महा आरती का आयोजन किया गया।
इस फल्गु महा आरती को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मीडिया प्रभारी छोटू बारिक व गोकुल दुबे ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पांच गयापाल ब्राह्मण ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।
![]()
इस महाआरती मे मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री डॉ प्रेम कुमार, नगर निगम के मेयर गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद मोहन श्रीवास्तव, डीएम की पत्नी, श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल, पीएनबी के सर्किल हेड, प्रमोद लड्डू भंडार के प्रोपराइटर प्रमोद भदानी सहित विभिन्न संस्थाओं से भारी संख्या में लोग व श्रद्धालु शामिल हुए। महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
![]()
फल्गु महोत्सव का शुभारंभ रामाचार्य वैदिक मंत्रालय के बटुक छात्रों के वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। अतिथियों ने दीप जलाकर शुरुआत की। इस मौके पर मीडिया प्रभारी छोटू बारीक हुआ गोकुल दुबे ने बताया कि मां आरती के उपरांत भक्तों के बीच में महाप्रसाद का वितरण भी किया गया दोनों कार्यक्रम में भारी भीड़ रही। इस फल्गु महा आरती में फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष मन्नालाल पाठक ठोकड़ी, सचिव विनोद लाल मेहरवार, सदस्य मणिलाल बारिक, गौतम गायब, द्वारिका बाबू विट्ठल, कमल बारिक, आशीष कटरियार, अजय कटरियार, माधव धोकड़ी, शंभू गुर्दा, बैजू चौधरी, बाबू गुर्दा, मुन्ना गुर्दा, आध्यात्मिक गुरु योगी जी सहित कई लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। गया शहर के विष्णुपद स्थित देवघाट और सीताकुंड घाट पर फल्गु सेवा समिति की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार की शाम 7 बजे फल्गु महाआरती का आयोजन किया गया। फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी के नेतृत्व में महा आरती का आयोजन किया गया।


गया। गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर गया जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
गया। बिहार के गया में महिला सिपाही की आत्महत्या मामले में एक बड़ा ही खुलासा किया है। बीते 11 नवंबर को पुलिस लाइन केंद्र के बैरक से एक महिला सिपाही का फंदे से लटकता शव मिला था. इसका कनेक्शन महिला सिपाही विभा कुमारी के जीजा टिंकू कुमार से जुड़ गया है. महिला सिपाही का इस मामले में गुरुवार (14 नवंबर) को गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी.
गया/वज़ीरगंज। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और चाचा नेहरू के नाम से मशहूर पंडित जवाहर लाल नेहरू की 135वी जयंती गुरुवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय दखिनगांव में विद्यालय प्रभारी ज्योत्सना शाही के देखरेख में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह में उपस्थित विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने चाचा नेहरू की तश्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं इनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए इनके द्वारा बताये गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
गया। गया शहर के समाहरणालय कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाला डीएम का जनता दरबार कार्तिक पूर्णिमा को लेकर कल स्थगित रहेगा।

गया। बिहार के गया में एक पति की खौफनाक कदम सामने आया है। पत्नी ने लगातार तीन बार लड़की को जन्म दिया तो भतीजे के साथ मिलकर पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए शव को खेत में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद खेत में लावारिस अवस्था में महिला का शव मिले जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना को अंजाम देने वाले पति सहेंद्र मिस्त्री और भतीजे अंकित कुमार को 5 घंटे के अंदर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गया। जिले के बेलागंज विधानसभा के कुजापी पंचायत के युवा वोटरों में खासा उत्साह है. युवा मतदाता अहले सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध होकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं दूसरे लोगों को भी मतदान करने के लिये जागरूक कर रहे हैं. इस दौरान कुजापी गांव निवासी उत्तम कुशवाहा ने कहा कि इस बार कुशवाहा समाज बेलागंज की तस्वीर बदल देगा. विगत 35 सालों का जंगलराज खत्म हो जाएगा.

गया: जिले के बेलागंज विधानसभा के डड़मा गांव में लोगों ने उपचुनाव का बहिष्कार किया है. डड़मा गांव के बूथ संख्या 24 पर लोगों ने सड़क की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया. इस दौरान डड़मा गांव पहुंचे बीडीओ को ग्रामीणों ने खरी-खोटी भी सुनाई. लोगों का कहना था की सड़क नहीं रहने के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान ग्रामीण पैदल ही गांव से लेकर मुख्य सड़क तक समस्या को दिखाते हुए पहुंचे.

गया। बिहार के गया जिले के बेलागंज और इमामगंज विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 651 मतदान केंद्रों पर बुधवार को मतदान शुरू हुआ है। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। हालांकि इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के 15 बूथों पर शाम चार बजे तक ही वोटिंग होगी। शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन सक्रिय है। वही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। खास कर वैसे युवा मतदाता जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे वे काफी उत्साहित हैं। पहली बार वोट देने वाले मतदाता रौशन कुमार का कहना है कि भारतीय संविधान में मत देने का जो अधिकार मिला है, उसका प्रयोग निश्चित रूप से करेंगे।
Nov 15 2024, 22:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
48.0k