एस. डी. एम. सदर निकिता शर्मा द्वारा बाल दिवस के रंग दिव्यांग बच्चों के संग
![]()
आशीष कुमार
मुजफ्फरनगर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस आज निकिता शर्मा एस. ड़ी. एम. सदर द्वारा आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया।
निकिता शर्मा द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर चित्र पर एवं नेहरू जी के चित्र पर पुष्पमाला एवं पुष्प अर्पित किए। एस. डी. एम. ने चाचा नेहरू के जन्म एवं उनकी देश सेवा के बारे में बच्चों को बताते हुए उनके जन्मदिन पर बच्चों के साथ केक काटा एवं समस्त बच्चों के साथ ही समस्त शिक्षिकाओं एवं स्टाफ को केक एवं मिस्ठान वितरित किया। उनके द्वारा समस्त बच्चों को ड्राईंग सम्बन्धी स्टेशनरी भी बच्चों को वितरित की।
एस. ड़ी. एम. द्वारा बच्चों के द्वारा की गई चित्रकला की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार बच्चों के बीच आकर बच्चों का उत्साह वर्धन करती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के मंत्री आर.के.गोयल द्वारा की गई।
आयोजन में सहयोग नरेश गुप्ता प्रभारी उपमंत्री तथा प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा द्वारा किया गया।इस अवसर पर मीना, रीना, शर्मिष्ठा,जीवनी,शिवानी एवं सोनिया उपस्थित रही।









Nov 14 2024, 17:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.8k