बिहार विस उपचुनाव : चार विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, इस सीट पर राजद की प्रतिष्ठा दांव पर
डेस्क : राज्य की चार विधानसभा सीटों तरारी (भोजपुर), रामगढ़ (कैमूर) और गया जिले की इमामगंज एवं बेलागंज में उपचुनाव को लेकर आज बुधवार को मतदान हो रहा है। परिणाम 23 नवंबर को आएगा।
बिहार में अगले साल 2025 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है ऐसे में इन चार सीटों के उपचुनाव को सेमी फाइनल माना जा रहा है। वहीं इस चुनाव में जहां एनडीए और राजद के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं राजद के लिए बेलागंज और रामगढ़ सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न है।
गया के दो सीट इमामगंज और बेलागंज पर मतदान हो रहा है। बेलागंज में राजद और जदयू में सीधी टक्कर है। बेलागंज में पिछले 35 साल से राजद का कब्जा रहा है। राजद के सुरेंद्र यादव के सांसद बनने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस बार राजद की ओर से सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ कुमार सिंह चुनावी मैदान में हैं तो वहीं जदयू की ओर से मनोरमा देवी मैदान में हैं। वहीं राजद जदयू को टक्कर देने के लिए जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मो. अमजद को चुनावी रण में उतारा है। मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।
बेलागंज में मतदाता सुबह से मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। मतदाताओं का कहना है कि इस बार वो बेलागंज में विकास और बदलाव के मुद्दे को केंद्र में रखकर वोट दे रहे हैं। कुछ मतदाताओं का कहना है कि वो पीएम मोदी और सीएम नीतीश के पक्ष में हैं। उनका वोट एनडीए में हैं। वहीं राजद के पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव को लेकर जनता के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि पिछले 35 साल से बेलागंज में कोई विकास नहीं हुआ है। इसलिए इस बार विकास के मुद्दे पर वोट दे रहे हैं।
बेलागंज में यादव और मुस्लिम का वोट निर्णायक माना जाता है। बेलागंज को राजद का गढ़ भी माना जाता है। राजद के सुरेंद्र यादव 7 बार यहां के विधायक रह चुके हैं। ऐसे में जदयू के लिए इस सीट पर जीत का झंडा लगाना बेहद चुनौतिपूर्ण हो सकता है। हालांकि एनडीए की ओर से चुनावी रण जितने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बेलागंज में इस बार यादव और मुस्लिम में सीधी टक्कर देखी जा रही है।









Nov 13 2024, 09:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.7k