शेरघाटी और बॉकेबाजार थाना क्षेत्र के 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी राजा कुरैशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार: पिस्टल और कारतूस बरामद
गया। बिहार के गया में पुलिस ने शेरघाटी और बॉकेबाजार थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी राजा कुरैशी को गिरफ्तार किया है। राजा कुरैशी पर कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर की। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीती 6 सितंबर को शेरघाटी थाने को सूचना मिली थी कि रमना रोड स्थित एक दुकान में कुछ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर इस कांड की तहकीकात शुरू की। इस संबंध में शेरघाटी थाना कांड संख्या 452/24 के तहत मामला दर्ज किया गया।
![]()
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें शेरघाटी थाने के कई अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। इस टीम ने राजा कुरैशी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने शेरघाटी बाजार में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में राजा कुरैशी के पास से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए।
अपराधी का इतिहास
राजा कुरैशी का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। उस पर बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में लूट, हत्या, और गोकशी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। अब तक की पड़ताल में उसके खिलाफ 10 केस दर्ज की जानकारी मिली है। पुलिस पकड़े गए अपराधी के बाबत अन्य जानकारी जुटा रही है। पकड़ा गया अपराधी हंटरगंज का रहने वाला है।


गया। बिहार के गया में पुलिस ने शेरघाटी और बॉकेबाजार थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी राजा कुरैशी को गिरफ्तार किया है। राजा कुरैशी पर कई गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

गया। बिहार के गया में लूट की अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को गया पुलिस ने देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है।
गया। चार दिवसीय छठ महापर्व का आज दूसरा दिन है. पहले दिन मंगलवार को नहाए खाए की परंपरा के अनुसार व्रती और उनके परिवार के लोगों ने नहाने के बाद अरवा चावल का भात, चने का दाल और कद्दू की सब्जी से बने प्रसाद को ग्रहण किया था और आज दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान होगा.

गया। बिहार के गया में अश्लील गाना बजाने पर मना करने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिलाअध्यक्ष जितेंद्र पासवान के परिवार को महंगा पड़ गया। दबंगों ने हथियार के बल पर घर में घूसकर जमकर मारपीट की गई जिसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है।

गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी में नहाए खाए के साथ चार दिवसीय लोग आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई। जिसको लेकर आज छठ व्रतियों ने आस-पास के नदी व तलाबों में स्नान की। जिस कारण नदी व तलाब घटों पर छठ व्रतियों का आने-जाने का सिलसिला देखा गया।
गया। श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का महापर्व छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा लागातर सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया है। इसी कड़ी में आज संध्या में रियल टाइम अर्घ्य के दौरान रौशनी की उपलब्धता, साफ सफाई, गहरे पानी मे बैरिकेडिंग इत्यादि का निरीक्षण किया गया। डीएम ने सूर्यकुंड, गया जी डैम, सीताकुंड, झारखंडी घाट, आयुर्वेदिक कॉलेज घाट आदि का निरीक्षण किया।
गया। फल्गु तट के पूर्वी छोर लक्खीबाग में छठ वतियों को बेहतर सुविधा देन के लिए छठ पूजा समिति लक्खीबाग के कार्यकर्ता द्वारा छठ घाट का निर्माण किया गया। कल शाम तक छठ घाट को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। इस छठ घाट पर 50 चेंजिंग रूम और टावर का भी निर्माण कराया गया।
गया। बिहार के गया में पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन हुआ। झारखंड में चुनावी सभाओं को संबोधित करने जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गया एयरपोर्ट उतरे। सोमवार की सुबह साढ़े बजे विशेष विमान से गया आए। इसके बाद हेलीकॉप्टर से गढ़वा के लिए रवाना हो गए। गढ़वा में सभा के बाद पीएम दोबारा गया एयरपोर्ट लौटे।

गया। बिहार के ऐतिहासिक राजगीर में आगामी 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हो गई है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को इस 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें कप्तानी की कमान सलिमा टेटे के हाथों में सौंपी गई है। जबकि नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी। भारतीय टीम गया पहुंच चूकी है।
Nov 06 2024, 22:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
64.2k