केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ बहू दीपा मांझी ने किया नामांकन: महागठबंधन प्रत्याशी विश्वनाथ यादव और एनडीए प्रत्याशी ने भी किया नामांकन
मांझी ने अपनी बहू को खूब तारीफ करते आए नजर
गया। बिहार के गया में बेलागंज और इमानगंज विधानसभा के उपचुनाव का नामांकन चल रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ उनके बहू दीपा मांझी नामांकन कराने के बाद इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गयी है। वही बेलागंज विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी और महागठबंधन प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद दोनों प्रत्याशी क्षेत्र के लिए रवाना हो गए।
बहू की नामांकन कराने के बाद बाहर निकलते ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत में अपनी बहू दीपा मांझी को खूब तारीफ करते हुए नजर आए। मांझी ने कहा कि मेरी बहू दीपा मांझी बहू ही नहीं है बल्कि जिला परिषद के कर्मठ, सुयोग्य सदस्यता भी रह चुकी है। राजनीतिक में भी दीपा मांझी सक्रिय रही है। जिला परिषद की चुनाव में भी दो वोट से हारने वाली महिला है और उसके अलावे सामाजिक कार्यों में भी बचपन से लीन रही है।
पहले कार्यकर्ता के रूप में दीपा मांझी है...बहू तो बाद में है। उसी का नॉमिनेशन कराने के लिए हम साथ में आए हैं। राजद प्रत्याशी से टक्कर होने पर मांझी ने कहा कि वहां कोई टक्कर नहीं है। इमामगंज में 2015 से पहले रोज बम-गोलियां और बारूद चलती थी। वहां के लोग रात में सोते नहीं थे। जब से हम वहां का विधायक बने हैं वहां आज शांति का माहौल है। अब वहां के लोग कहते हैं कि अब हम लोग चैन का नींद सोते हैं। विकास कार्यों में भी अनेकों काम किया गया है। अब जो भी काम में छूट गये है वह हमारी बहू आने के बाद पूरा करेगी।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।


गया। बिहार के गया में बेलागंज और इमानगंज विधानसभा के उपचुनाव का नामांकन चल रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथ उनके बहू दीपा मांझी नामांकन कराने के बाद इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गयी है। वही बेलागंज विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी और महागठबंधन प्रत्याशी विश्वनाथ यादव ने नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद दोनों प्रत्याशी क्षेत्र के लिए रवाना हो गए।

गया। आयुक्त मगध प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा द्वारा आज बाराचट्टी प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए है। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त द्वारा प्रखण्ड कार्यालय के उपस्थिति पंजी जांच की गई। साथ ही विभिन्न प्रकार की पंजी का अवलोकन किया गया।
गया/बाराचट्टी। सरकार के सरकारी अधिकारी या कर्मी लोगो के समस्या सुनने के लिए बहाल होते हैं ताकि समस्या को कम किया जा सके और सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंच सके लेकिन जब अधिकारी जनता को नजर अंदाज कर दे और समस्या को न सुने तो फिर सरकार के सरकारी सिस्टम और सरकारी तंत्र पर नाराजगी जाहिर होना स्वाभाविक है।
गया। बेलागंज विधानसभा उपचुनाव को लेकर एनडीए के नेताओं का दौरा शुरू हो गया है. बुधवार को एनडीए के प्रत्याशी मनोरमा देवी के समर्थन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पहुंचे.
गया। बिहार के गया में पत्नी ने सरकारी नौकरी लगते ही पति के साथ बेवफाई करते हुए उसके साथ रहने से मना कर दिया है. मजदूरी और मेहनत कर अपनी पत्नी प्रीति कुमारी को पढ़ा लिखा कर बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी लगवाया, लेकिन अब बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर सेवा शुरू करने के साथ मजदूर पति को छोड़ अलग रहने का फैसला ले लिया है.
गया। बिहार के गया में घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर भाग रहा एक आरोपी को डेल्हा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी चंदौती थाना क्षेत्र के ग्राम कुजापी का रहने वाला राजा कुमार, पिता राजेंद्र दास है।
गया। बिहार के गया में गया एसएसपी कार्यालय में मंगलवार को दोपहर 2 बजे एसएसपी आशीष भारती के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया।
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने आज संध्या वक्त बालू के अवैध खनन में संलिप्त एक अदद जेसीबी, दो अदद ट्रकटर के अलावा एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
गया/शेरघाटी। अपराधिक घटना के अंजाम देने के मक्सद से इकट्ठा हुए अपराधियों के एक गिरोह के तीन सदस्य को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी खुलासा एएसपी शेरघाटी शौलेन्द्र सिंह ने आज प्रेस वार्ता कर की है।
Oct 24 2024, 16:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
175.3k