/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में ' एक पेड़ मां के नाम' के अभियान की तहत बच्चों में पौधों को बांटा गया RAMGARH NEWS
Md Shahid

Jul 31 2024, 21:22

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में ' एक पेड़ मां के नाम' के अभियान की तहत बच्चों में पौधों को बांटा गया
ामगढ : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में 27 जुलाई से चल रहे अभियान' एक पेड़ मां के नाम' पर को पुनःबच्चों में पौधों को बांटा गया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि कुमारी नीलम डीईओ रामगढ़,उपस्थिति रहीं।उन्होंने २०० से अधिक बच्चों को पौधे बांटे।यह अभियान मां प्रकृति को समर्पित है।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा -भरा ,स्वच्छ तथा सुरक्षित रखने के लिए चलाया जा रहा है।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य तथा विद्यालय प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य भी उपस्थित रहें।विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कहा कि अगर पेड़ है तो हम हैं,पेड़ों की रक्षा जीवन की सुरक्षा, अधिक पेड़ लगाए जीवन को बचाएं। मुख्य अतिथिकुमारी निलम ने कहा कि पेड़ हमारी धरोहर है। हमें पेड़ों को सुरक्षित रखना चाहिए, उसे बचाना चाहिए ।अगर हम पेड़ लगाएंगे तो ही स्वच्छ वातावरण बना पाएंगे और वातावरण स्वच्छ रहेगा , और तभी हम स्वस्थ रहेंगे। बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अभियान को मां से जोड़ा गया है। साथ ही लक्ष्य रखा गया है कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए।इस अवसर पर गुरुद्वरा प्रधान सरदार परंदीप सिंह कालरा विद्यालय प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, उपाध्यक्ष सरदार परमिंदर सिंह जस्सल और सरदार कुलजीत सिंह कालरा, उपाध्यक्ष सह प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह लांबा सहित स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार परमजीत सिंह चमन,सरदार हरदीप सिंह रहें।

Md Shahid

Jul 31 2024, 21:02

पुलिस अधीक्षक का कार्यालय रामगढ़ में 22 वाँ क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मिट का आयोजन किया गया।
रामगढ : पुलिस अधीक्षक का कार्यालय सभागार, रामगढ़ में 22 वाँ क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मिट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अजय कुमार (भा०पु० से०) पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ द्वारा किया गया। इस मिट में संतोष सुधाकर, सहायक निदेशक ब्यूरो, अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची, डॉ आदित्य विक्रम गौंड, सहायक निदेशक राजनीति विज्ञान प्रयोगशाला झारखंड रांची, संदीप कुमार वैज्ञानिक सहायक राजनीति विज्ञान प्रयोगशाला झारखंड रांची, असीत कुमार मोदी, पुलिस निरीक्षक अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय झारखंड रांची, दिलीप कुमार महतो, फोटो ब्यूरो अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची, एतवा उरांव स्वान दस्ता अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची, जिले के अनु०पु०पदा० रामगढ़, परमेश्वर प्रसाद, प्रचारी प्रवर, मंटू यादव, पुलिस निरीक्षक सह अंचल अधिकारी माण्डू सुरेश लिण्डा, सर्जेंट रामगढ़, सन्नी कच्छप, मीडिया सेल प्रभारी पु०अ०नि० उपेन्द्र कुमार एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन दिनांक 31.07.2024 से 02.08.20240 तक जारी रहेगा। इस आयोजन में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमण्डल के रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा एवं चतरा जिला से चयनित होकर आये पुलिस पदाधिकारी एवं आरक्षीयों ने भाग लिया। इस आयोजन में सी०आई०डी०, एफ०एस०एल० के टीम के द्वारा भाग लेने वाले पुलिस टीम का परीक्षा लिया जाना है इस परीक्षा में जो भी टीम चयनित होंगे उनको पुरस्कृत भी किया जाएग।