नेपाल में बड़ा विमान हादसा, काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हुआ विमान, 18 लोगों की मौत
# plane_crashes_during_take_off_at_kathmandu
नेपाल में काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयर पोर्ट पर बुधवार को टेकऑफ के दौरान सौर्य एयरलाइंस का एक प्लेन क्रैश हो गया है। इस हादसे में 18 लोगों की जान चली गई। प्लेन में क्रू समेत 19 लोग सवार बताए जा रहे हैं। द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक क्रैश साइट से 18 शवों को बरामद किया गया है।
![]()
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने बताया है कि पोखरा जा रहे विमान में विमान चालक दल सहित 19 लोग सवार थे, जो सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरलाइंस के विमान संख्या एमपी सीआरजे 200 ने रनवे 2 से पोखरा के लिए उड़ान भरा था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से टेक ऑफ करने के कुछ देर के बाद ही विमान में आग लग गई और तेज धुंए के गुब्बार के साथ जमीन पर आ गिरा। हादसे के बाद पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।
काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सौर्या एयरलाइंस के विमान में आग लगने से ये दुखद घटना हुई है। हवाईअड्डे के सूत्रों के अनुसार उड़ान भरने के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, जिसके नतीजे में ये दुर्घटना हुई। ये विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था और इसमें कुल 19 लोग प्लेन में सवार थे। 37 वर्षीय कैप्टन एमआर शाक्य को मलबे से बचा कर इलाज के लिए सिनामंगल स्थित केएमसी अस्पताल ले जाया गया है।








फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पर्यटक महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की। ऑस्ट्रेलिया की महिला टूरिस्ट ने पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है। पेरिस ओलंपिक 2024 का कुछ ही दिन बाद आयोजन होना है। ऐसे में पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वारदात के बाद की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में महिला कबाब की दुकान में नजर आ रही है। जो अपने लिए मदद की भीख मांग रही है। दुकान मालिक के अनुसार महिला रो रही थी। फ्रांस की पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। महिला ने आरोप लगाया था कि मौलिन रूज कैबरे के आसपास के क्लबों में शुक्रवार रात को उसने ड्रिंक की थी। लौटते समय अज्ञात लोगों ने उसे दबोच लिया और सेंट्रल पेरिस की किसी सुनसान जगह पर ले गए। यहां आरोपियों ने उससे गैंगरेप कर मारपीट की। पेरिस घूमने आई महिला ने पुलिस को बताया कि उसे इन पाँचों ने तब निशाना बनाया जब वह फ्रेंच नहीं बोल पाई और हड़बड़ी में दिखी। इसके बाद पाँचों ने उसे निशाना बनाया और गैंगरेप किया। पाँचों आरोपित अफ्रीकाई प्रवासी बताए जा रहे हैं, हालाँकि उनकी पहचान सामने नहीं आई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इस मामले में एक्शन लिया है। फ्रांस में स्थित ऑस्ट्रेलियाई दूतावास ने महिला को राजनयिक मदद देने की बात कही है। दूतावास ने कहा है कि उसने महिला पर हमले की जानकारी के बाद फ़्रांस के अधिकारियों को तलब किया है।

Jul 24 2024, 14:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.6k