विपक्ष की सक्रियता और जनमत के दबाव के बल पर ही सरकार को नियंत्रित किया जा सकता है : टीएस सिंहदेव
सरगुजा- छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, विपक्ष की सक्रियता और जनमत के दबाव के बल पर ही सरकार को नियंत्रित किया जा सकता है। नहीं तो सरकारें बेलगाम हो जाती हैं। कांग्रेस राज्य और देश दोनों में मजबूत विपक्ष की भूमिका में हैं।
छत्तीसगढ़ में 8 महीने के कार्यकाल में ही प्रदेश सरकार ने जनहित की योजनाओं को बंद कर जनता पर अतिरिक्त बोझ लाद दिया गया है। सरकार की नीतियों के विरोध में 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे।
इंडिया गठबंधन हार कर भी जीत गई- सिंहदेव
दरअसल, शनिवार को अंबिकापुर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में विधानसभा घेराव की रणनीति बनाने कांग्रेस की बैठक हुई। टीएस सिंहदेव ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने ऐसा जनमत दिया कि इंडिया गठबंधन हार कर भी जीत गई। सबसे बड़ी बात देश बच गया। विधानसभा चुनाव में परिणाम देश भर के विशेषज्ञों के आंकलन के विपरीत में रहा है। दुर्भाग्य से लोकसभा में भी हमें अपेक्षित सफलता नहीं मिली।
टीएस सिंहदेव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 8 महीने में कानून व्यवस्था की स्थिति, चिकित्सा-स्वास्थ्य, बिजली बल के दामों में बढ़ोतरी जैसे निर्णय से जनता त्रस्त है। जनता की आवाज सरकार तक पहुंचने विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसमें सरगुजा जिले के कांग्रेस कार्यकताओं बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
सरगुजा की प्रभारी और प्रदेश महामंत्री आरती सिंह ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित घेराव में सरगुजा से दमदार उपस्थिति होनी चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने घेराव के रूप रेखा की जानकारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि, सरकार को नियंत्रित करने विरोध आवश्यक है।

सरगुजा- छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, विपक्ष की सक्रियता और जनमत के दबाव के बल पर ही सरकार को नियंत्रित किया जा सकता है। नहीं तो सरकारें बेलगाम हो जाती हैं। कांग्रेस राज्य और देश दोनों में मजबूत विपक्ष की भूमिका में हैं।
रायपुर- छत्तीसगढ़ में खाद्य विभाग की लगातार कार्रवाई जारी है. राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में संचालित होटल-रेस्टोरेंट्स में नियमों के विरुद्ध वेज और नॉनवेज एक ही फ्रीजर रखा पाया जा रहा है. इसे लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि होटल-रेस्टोरेंट में नॉनवेज और वेज का किचन अलग-अलग होना चाहिए.
रायपुर- महतारी वंदन योजना के विरोध में शनिवार को मंत्री ओपी चौधरी के निवास का घेराव करने निकले कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी थी। उनका कहना है कि, बड़ी संख्या में महिलाएं पात्र हैं, लेकिन उनके खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं।
रायपुर- छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से मॉनसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है, इससे पहले रविवार 21 जुलाई को शाम 7 बजे रायपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. इस बैठक में पार्टी के सभी 35 विधायक शामिल होंगे.
रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में भारत सरकार द्वारा ‘स्पार्क’ पुरस्कारों से नवाजे गए नगरीय निकायों के अधिकारियों और लाभार्थियों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव से नई दिल्ली से पुरस्कार प्राप्त कर लौटने के बाद ये अधिकारी और लाभार्थी सौजन्य मुलाकात के लिए आए थे। श्री साव ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत सभी नगरीय निकायों, वहां के अधिकारियों और लाभार्थियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी।
रायपुर- रायपुर के नवनिर्वाचित सांसद एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का त्रिलोकी मां कालीबाड़ी परिसर, डॉ.राजेंद्र नगर में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनके हाथों 50 सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया साथ ही 3 उत्कृष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
रायपुर- माँ और धरती माँ दोनों ही हमारे जीवन के महत्वपूर्ण और अनमोल हिस्से हैं। दोनों ही हमें जीवन देती हैं, पोषित करती हैं और हमारी सुरक्षा करती हैं। दोनों ही हमारे जीवन के आधार हैं, जिनकी हमें हमेशा कद्र करनी चाहिए।
रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज राजनांदगांव में नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले 13 करोड़ 81 लाख रुपए लागत के 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें अधोसंरचना मद के अंतर्गत सात करोड़ 54 लाख रुपए लागत के रोड, नाली, भवन, उद्यान एवं अन्य विकास कार्य, 15वें वित्त आयोग के तहत पांच करोड़ 50 लाख रुपए लागत के सीसी रोड, नाली, नाला व फिल्टर प्लांट में विकास कार्य, सांसद निधि से 29 लाख रुपए की लागत के भवन, शेड, पाथवे, मंच निर्माण तथा विधायक निधि, प्रभारी मंत्री निधि से 49 लाख रुपए लागत के भवन, शेड, रोड तथा नाली निर्माण के कार्य शामिल हैं। राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय और महापौर हेमा देशमुख भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।





Jul 20 2024, 22:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k