छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय गृहमंत्री से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात
नई दिल्ली- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास के लिए बनाए गए छत्तीसगढ़ विजन पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में राज्य सरकार ने आठ अलग-अलग क्षेत्रों को चिन्हित किया है। इन क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए एक वर्किंग कमेटी का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से आम लोगों और विशेषज्ञों से चर्चा कर एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री को राज्य में माओवादियों के सप्लाई और फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ की जा रही प्रभावी कार्रवाई के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने माओवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने और उनके वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने नक्सल ऑपरेशन और माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों के बारे में भी गृहमंत्री को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि माओवादी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेज़ी से विस्तार किया जा रहा है, उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष अभियान संचालित किया है।
इस मुलाकात के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना की और राज्य में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

नई दिल्ली- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास के लिए बनाए गए छत्तीसगढ़ विजन पर विस्तार से चर्चा की।
रायपुर। भाजपा के गढ़ रायपुर दक्षिण में विधानसभा चुनाव में इतिहास रचने के बाद, रायपुर लोकसभा चुनाव में भी क्षेत्र के मतदाताओं ने बृजमोहन अग्रवाल को ऐतिहासिक जीत में 90 हजार से ज्यादा अंतर दिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को मतदाता अभिनंदन समारोह के अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर आभार जताया।





रायपुर- वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी आज यहां रोहिणीपुरम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा संस्कृति बोध माला पुस्तकों का विमोचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक शेन्डेय अध्यक्ष विद्या भारती मध्यक्षेत्र के द्वारा किया गया।
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा एवं खेल मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से उनके आवास पर सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने डॉ. मंडाविया से छत्तीसगढ़ में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से और अधिक सहायता का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी इस दौरान उनके साथ थे।
रायपुर- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री डॉ. खटीक को बस्तर के आदिवासियों द्वारा बनाई गई प्रसिद्ध ढोकरा कलाकृति भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. खटीक ने शीघ्र ही छत्तीसगढ़ आने के साथ दिव्यांगजनों की भलाई के लिए कार्य करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। रेल भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना और रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना को जल्द शुरू करने का आग्रह किया।
रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहायता दे रही है। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सारंगढ़ में आयोजित मतदाता अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उनके साथ सांसद राधेश्याम राठिया भी शामिल हुए।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल है। सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आज विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक राजेश अग्रवाल और प्रबोध मिंज ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।




Jul 18 2024, 08:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1