*यांत्रिक कारखाना से सेवानिवृत हुए रेल कर्मियों को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने सम्मानित किया*
गोरखपुर- शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने यांत्रिक कारखाना गोरखपुर से सेवानिवृत हुए रेल कर्मियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। यांत्रिक कारखाने से कुल 31 रेलकर्मी आज सेवानिवृत हुए। सेवानिवृत होने वाले रेल कर्मियों में श्री देव प्रसाद भट्ट, अंबिका अरुण श्रीवास्तव, नंदकिशोर, रंजन चतुर्वेदी, प्रशांत त्रिपाठी, उदय पांडे इत्यादि थे।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री तथा असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआरस विनोद राय ने सभी सेवानिवृत्ति रेल कर्मियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि सेवानिवृत्ति रेल कर्मियों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ हर सुख दुख में खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी सेवानिवृत्ति रेलकर्मी ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं मेहनत से काम करने वाले रेल कर्मी थे हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी ,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, अजय त्रिपाठी, बृजपाल सिंह, सतीश श्रीवास्तव, सुरेंद्र तिवारी, सूरज गुप्ता कैलाश अजय पांडे बृजेश कुमार अंशुमाल पाठक, निशांत यादव, मनोज शुक्ला, विनोद मिश्रा, दीपक प्रजापति, धीरज यादव, विनय यादव, निर्भीक श्रीवास्तव, कैलाश इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jun 30 2024, 20:19