*ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप, प्रधान संघ अध्यक्ष ने दिया समाधान का भरोसा*
आजमगढ़- स्थानीय ब्लॉक फूलपुर के क्षेत्र पंचायत सभागार में शनिवार को ग्राम प्रधान लल्लन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक हुई। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने एक स्वर से ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नाना प्रकार के शोषण की बात संघ अध्यक्ष अमित यादव के समक्ष रखी। साथ ही प्रधानों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक मुख्यालय पर आने पर ब्लॉक में ना पानी पीने की व्यवस्था है ना शौचालय की। एक महिला शौचालय बना है उसमें प्रायः ताला बंद रहता है। इस भीषण गर्मी में बैठने की कोई ब्यवस्था नही है। क्षेत्र पंचायत सभागार में भी ताला बंद रहता है।
वही ग्राम प्रधान डारीडीह राम अवध यादव ने खण्ड विकास अधिकारी पर आरोप लगाया कि मनरेगा द्वारा कच्चा कार्य कराने के लिए आईडी फारवर्ड कराने से पहले पैसों की डिमांड की जाती है, ना देने पर आईडी फारवर्ड नही की जाती है। इस बात का समर्थन प्रधान कुशलगाँव अरबिंद जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि जोमा अखिलेश यादव आदि प्रधानों द्वारा किया गया।
प्रधानों की सारी बातों को सुनने के बाद प्रधान संघ अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि अब प्रधान किसी प्रकार का किसी को कोई शुल्क ना दें। इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी के समक्ष सारी बात रखी जायेगी। पेयजल, शौचालय और प्रधानों के ब्लाक परिसर में सम्मान पूर्वक बैठने की व्यवस्था करायी जाएगी।खण्ड विकास अधिकारी से वार्ता करने के बाद समस्या का निदान नही हुआ तो जिले के उच्चाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी महोदय के समक्ष प्रधानों की समस्या रखी जायेगी पर किसी भी हाल में प्रधानों का शोषण उत्पीड़न और सम्मान के साथ किसी प्रकार समझौता नही किया जाएगा ।अगर फिर भी समस्या का निदान नही हुआ तो अगली बैठक में विचार विमर्श के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान अंजर, महताब अहमद, जमशेद, अखिलेश, बबलू, राज बहादुर, अंकुर यादव, राम सिंगार यादव, पूर्व अध्यक्ष राम आसरे, लख्खीलाल, राम अवतार, वृजभान, शकुंतला, शिव कुमारी सहित काफी संख्या में प्रधान उपस्थित रहे।























Jun 22 2024, 19:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.9k