*जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी : सांसद मेनका*
*आपकी हर मुसीबत में चट्टान की तरह रहेंगे खड़े : सांसद मेनका*
*युवा महिला गरीब,किसान हमारी ताकत : मेनका गांधी*
*बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही : सांसद मेनका*
सुलतानपुर,पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने चुनावी दौरे के सातवें दिन विधायक विनोद सिंह के साथ सुल्तानपुर विधानसभा में डेढ़ दर्जन सभाओं को संबोधित किया और रिकॉर्ड मतों से जीताने की अपील की।रविवार को सांसद ने ग्राम सरवन, महिलो आशापुर, मोनू चौबे के संयोजन में शंकरगढ़, बरियौना, बटपरवा, मझवारा, सेमरौना,पिपरी साईनाथपुर, सैदखानपुर, कटका,नकराही मोड़ एवं उतरी में एमएलसी एवं ब्लाक प्रमुख डिंपल सिंह के संयोजन में सभा आयोजित हुई। सांसद मेनका संजय गांधी ने विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए कहा जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी।
उन्होंने कहा 7 लाख वोट का लक्ष्य रखा है।पाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ बड़े अंतर से जीतना होगा।उतरी में आयोजित सभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा युवा महिला गरीब,किसान सब हमारी ताकत है।मुझे सुल्तानपुर की एक-एक जनता से प्यार है।यहां पर उन्होंने एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,ब्लाक प्रमुख डिंपल सिंह की भूरि-भूरि सराहना की।
आपको बता दें ब्लॉक प्रमुख डिंपल सिंह ने 500 मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ अहिमाने से मेनका गांधी को लेकर सभा स्थल पहुंचे।एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह एवं ब्लाक प्रमुख डिंपल सिंह ने अपने संबोधन में सांसद मेनका संजय गांधी की कर्मठता व सक्रियता की तारीफ की। उन्होंने कहा यह सुल्तानपुर की ऐसी पहली सांसद हैं जो पांच साल तक लगातार जनता के बीच रहकर उनका दुख दर्द बांटा है। श्रीमती गांधी ने धनपतगंज,कटका, लोहरामऊ एवं नगर मंडल के कार्यकर्ताओं से अलग-अलग स्थानों पर सीधा संवाद किया।उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही व संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा हम आपकी मुसीबत में चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा हर बूथ पर बंपर जीत के लिए कार्यकर्ता लगातार जनता से संवाद बनाए रखें।आज विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडे,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी सतीश दुबे,संयोजक आलोक आर्या व श्याम बहादुर पाण्डे,कृपाशंकर मिश्रा, विजय सिंह रघुवंशी,मोनू चौबे,बबलू,उत्तम सिंह, शिवाकांत ओझा, त्रिनेत्र पाण्डे, इन्द्रमणि उपाध्याय, सूर्य नारायण पाण्डेय, सुभाष वर्मा,राम अभिलाष सिंह, आकाश जायसवाल,रवींद्र दूबे,दिनेश यादव,विनोद कनौजिया,प्रणीत बौद्धिक, निर्भय सिंह,बाबी सिंह, सुरेश यादव, सुदामा मिश्रा,रमेश वर्मा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

*आपकी हर मुसीबत में चट्टान की तरह रहेंगे खड़े : सांसद मेनका*
रविवार को सांसद ने ग्राम सरवन, महिलो आशापुर, मोनू चौबे के संयोजन में शंकरगढ़, बरियौना, बटपरवा, मझवारा, सेमरौना,पिपरी साईनाथपुर, सैदखानपुर, कटका,नकराही मोड़ एवं उतरी में एमएलसी एवं ब्लाक प्रमुख डिंपल सिंह के संयोजन में सभा आयोजित हुई। सांसद मेनका संजय गांधी ने विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुए कहा जीत की नहीं लीड की लड़ाई लड़नी होगी।
उन्होंने कहा 7 लाख वोट का लक्ष्य रखा है।पाने के लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ बड़े अंतर से जीतना होगा।उतरी में आयोजित सभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा युवा महिला गरीब,किसान सब हमारी ताकत है।मुझे सुल्तानपुर की एक-एक जनता से प्यार है।यहां पर उन्होंने एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,ब्लाक प्रमुख डिंपल सिंह की भूरि-भूरि सराहना की।
आपको बता दें ब्लॉक प्रमुख डिंपल सिंह ने 500 मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ अहिमाने से मेनका गांधी को लेकर सभा स्थल पहुंचे।एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह एवं ब्लाक प्रमुख डिंपल सिंह ने अपने संबोधन में सांसद मेनका संजय गांधी की कर्मठता व सक्रियता की तारीफ की। उन्होंने कहा यह सुल्तानपुर की ऐसी पहली सांसद हैं जो पांच साल तक लगातार जनता के बीच रहकर उनका दुख दर्द बांटा है। श्रीमती गांधी ने धनपतगंज,कटका, लोहरामऊ एवं नगर मंडल के कार्यकर्ताओं से अलग-अलग स्थानों पर सीधा संवाद किया।उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख हमारे सिपाही व संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा हम आपकी मुसीबत में चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा हर बूथ पर बंपर जीत के लिए कार्यकर्ता लगातार जनता से संवाद बनाए रखें।आज विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडे,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी सतीश दुबे,संयोजक आलोक आर्या व श्याम बहादुर पाण्डे,कृपाशंकर मिश्रा, विजय सिंह रघुवंशी,मोनू चौबे,बबलू,उत्तम सिंह, शिवाकांत ओझा, त्रिनेत्र पाण्डे, इन्द्रमणि उपाध्याय, सूर्य नारायण पाण्डेय, सुभाष वर्मा,राम अभिलाष सिंह, आकाश जायसवाल,रवींद्र दूबे,दिनेश यादव,विनोद कनौजिया,प्रणीत बौद्धिक, निर्भय सिंह,बाबी सिंह, सुरेश यादव, सुदामा मिश्रा,रमेश वर्मा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

सुल्तानपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के मुख्तार अंसारी के घर जाकर शोक व्यक्त करने के मामले पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा है कि...ये आश्चर्य की बात नही। सपा का गुंडे माफियाओं से पहले से लगाव रहा है। सपा सरकार में जिस तरह गुंडे माफिया हावी रहे है। आज योगी जी के शासन में उनको ठीक करने का काम किया गया हैं। आज वहां जाकर के श्रद्धांजलि दे रहे है। ऐसे व्यक्ति के लिए जिसने ना जाने कितने घरों को उजड़ा है।जिसपर लिखा पढ़ी में दर्जनों मुकदमे थे,बाकी ना जाने कितने लोग डर की वजह से मुकदमे नही लिखाते होंगे। कितनो को मौत के घाट उतारा है। ऐसे व्यक्ति के यहां जाकर के,ये आम जनता का मजाक उड़ाना हैं। और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति वो करना चाहते है। ये देश की जनता और प्रदेश की जनता बर्दाश्त नही करेगी।
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर व निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद द्वारा मुख्तार अंसारी और उसके परिवार के प्रति साफ्ट कार्नर रखने और दिए गए बयान पर कहा की....ये मेरे संज्ञान में नही है।भारतीय जनता पार्टी गुंडे माफियाओं का साथ नही देती।
वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा मुख्तार के परिवार और उनके बच्चों को निर्दोष होने और उनके परिवार को पीड़ित बताये जाने पर कहा है कि.....हमारे यहां कई बार बुलडोजर की चर्चा होती हैं। मैं कार्यकर्ता हूँ। योगी जी के पास में दो बुलडोजर है। एक बुलडोजर हमारा ऐसा है,जो विकास का काम करता है। हाईवे बनाने का काम करता है।रोड बनाने का काम करता है। दूसरा बुलडोजर ऐसा है,जो गुंडे माफियाओं ने गरीबो की खून पसीने से कमाई गयी संपत्ति पर कब्जा करता है,उनपर वो बुलडोजर चलता है।उसपर दर्द नही होना चाहिए। इसलिए हम पूरी तरह से कह सकते है कि गुंडे माफियाओं के लिए यहां पर कोई किसी प्रकार का साफ्ट कार्नर नही है।
दरअसल केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल वर्मा आज भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में शामिल होने सुलतानपुर पहुंचे थे।जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव का गुंडों माफियाओं से पुराना लगाव होने की बात कही है।
*स्वीप योजनान्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वाेदय उच्च माध्यमिक विद्यालय गायत्री नगर एवं पुरुषोत्तम सिंह शिवानी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र/छात्राओं को मतदान हेतु किया गया जागरूक।*
इस अवसर पर विद्यालय की छात्र/छात्राओं को ईवीएम व वीवी पैट के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा मतदान हेतु भी जागरूक किया गया। उक्त विद्यालयों के छात्र/छात्राओं को मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी से अपील किया गया कि अपने मत का प्रयोग स्वयं करे और दूसरों को भी अपने मत का प्रयोग के लिये प्रेरित करें, मतदान का प्रयोग पूर्ण रूप से निर्भय होकर करें।
*भाजपा राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति की पर्याय बनी :मेनका संजय गांधी*
सुलतानपुर,भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपना 44 वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय समेत 26 मण्डल केन्द्रों एवं 1900 बूथों पर ध्वजारोहण एवं अन्य कार्यक्रमों को आयोजित कर समारोहपूर्वक मनाया गया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया। जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा एवं जिला प्रभारी मीना चौबे ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया।
सांसद मेनका संजय गांधी व डॉ आरए वर्मा ने बूथ संख्या 205 लालडिग्गी में नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा एवं जिला पंचायत के पास स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।पार्टी के नगर कार्यालय पर सांसद मेनका संजय गांधी ने बूथ संख्या 205 की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के कार्यकर्त्ताओं , पदाधिकारियों व शुभचिंतकों को पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा को न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ बल्कि यह भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है।वही भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया।जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा भाजपा नेतृत्व देश को परम वैभव पर पहुंचाने व विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार करेगा।उन्होंने सभी को पार्टी की स्थापना दिवस की बधाई दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने सभी को पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस की बधाई दी एवं आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।इस मौके पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की संघर्षो भरी यात्रा का विस्तार से वर्णन किया।आपको बतादे 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन हुआ था।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि शनिवार को पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस 1900 बूथों पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के फंड में 5 रुपए से लेकर 2000 रूपये तक ऑनलाइन दान किया।कार्यक्रमों में सुमन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, आलोक आर्या,धर्मेन्द्र कुमार, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,योगेंद्र सिंह बबलू, श्याम बहादुर पाण्डे,आशीष सिंह रानू,अजय सिंह लीडर, एलके दूबे,गांधी सिंह, अखिलेश जायसवाल, इन्द्रदेव मिश्रा, बबिता तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह,रेनू सिंह, वीरेंद्र भार्गव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव,सजन लाल कसौधन,अनुज सिंह, आशीष मिश्रा, रामअवध जायसवाल सौरव पांडे, धर्मेंद्र द्विवेदी,अरुण कुमार, प्रदीप बारवाल, शिवमूर्ति पांडे,रामचरित पांडे, कौशलेंद्र शुक्ला,विन्नू पाण्डे,प्रवीण मिश्रा,मंजू तिवारी प्रीति शर्मा, राजकुमार सोनी,संगीता शुक्ला रमेश सिंह टिन्नू, सभासद अरविंद यादव, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सुल्तानपुर- साइबर सेल को मिली बड़ी सफलता। फ्रॉड कॉल के माध्यम से डरा कर वसूली करने वालो से पैसा दिलवाया वापसी। महिला के बेटे को फर्जी केस में फंसाने के पर की गई थी 2.5 लाख की वसूली। बीते कुछ समय से साइबर अपराधियो ने अनजान फोन से व्हाट्सएप्प कॉल के जरिये लोगो को पुलिस को फ़ोटो लगा कर डरा कर वसूली की जा रही थी।साइबर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह को मिली सफलता।
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के तत्वाधान में मॉडल प्राइमरी स्कूल कटका खानपुर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो रैली एवं अभिभावक संपर्क का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्रा विनम्र ने बताया कि सरकारी स्कूल किसी भी लिहाज में प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं है। स्कूल ही एक मात्र ऐसी जगह है जहां बच्चे सामूहिक रूप से जुड़कर एक साथ सीखने और सिखाने की गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। स्कूल में बच्चों को एक-दूसरे से सीखने का मौका मिलता है। बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। शिक्षा हमें योग्य नागरिक बनाती है।
इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि अपने बच्चों खासकर बच्चों को स्कूल जरूर पढ़ने भेजें। कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर लड़का-लड़की स्कूल पढ़ने जरूर जाय। संस्था द्वारा प्रत्येक सप्ताह जिले के स्कूलों को चिन्हित कर के जागरूकता अभियान स्कूल चलो चलाया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित स्कूल प्रधानाध्यापक शोभावती वर्मा ने बताया कि घर–घर पहुंच कर संपर्क कर जागरूक किया व अभिभावकों व बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बच्चो के 4 अधिकार के बारे में बताया अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया गया। संस्था के प्रति आभार वक्त किया। इस मौके पर आशा सिंह, दीपिका दुबे, प्रीती मिश्र, सायमा अजीज, अंजुलता सिंह, प्रतिमा सिंह, विनीता, वीर विक्रम सिंह, अभिषेक दूबे, सुमित दूबे, रैली में स्कूल के समस्त नामांकित छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे।
सुलतानपुर,
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, सोमेन वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में रोकथाम जुर्म,वांछित/वारंटी तथा अवैध शस्त्रो,मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानो द्वारा की गयी कार्यवाही।
1_सुजीत कुमार यादव पुत्र सती प्रसाद यादव निवासी ग्राम टिकरिया थाना धम्मौर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 22 वर्ष के कब्जे से बरामद 900 ग्राम गांजा नाजायज के साथ मौके पर गिरफ्तार किया गया।
थाना अखण्डनगर में अखण्डनगर पुलिस टीम के प्रयास से समय 10.05 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरावा मे लग रही नई टंकी जल जीवन मिशन के पास से नाजायद एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद तमंचा व कारतूस के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया जा रहा है। पवन कुमार मिश्र उर्फ मोनू मिश्रा जिसकी उम्र करीब 36 वर्ष जो शराब,गांजा,अफीम आदि नशा करने का आदी है । नशा करने के लिए बार-बार अपने पिता से पैसा मांगता रहता है जिसका लडका पवन कुमार उर्फ मोनू मिश्रा दो-दो ,तीन-तीन दिन अपराधियों के साथ नशा करके घूमता है जब घर आता है तो एक ही उद्देश्य होता है कि उसे रूपया चाहिए । अपनी सेवा परवरिश के लिए विजय प्रकाश ने अपनी एक लडकी रोशनी को अपने घर पर रखता है , लड़के पवन कुमार उर्फ मोनू मिश्रा को आशंका हो गई कि विजय प्रकाश मिश्रा अपनी पूरी सम्पत्ति अपनी लड़की रोशनी को दे दूंगा।
इसी बात की कसक को लेकर समय शाम को 07.00 बजे के करीब मोनू मिश्रा अत्यधिक नशे में लड़खडाता हुआ अपने दाहिने हाथ में एक तमन्चा लेकर आया और विजय प्रकाश मिश्रा जान से मारने की नीयत से उसके सिर में तमंचा सटा दिया तथा खटका चढा दिया तथा लड़का पवन कुमार हत्या करने के लिए गोली चलाता कि बगल में खडी लड़की रोशनी अपनी जान पर खेलकर मोनू मिश्रा के हाथ को खींचते हुए उसे गिरा दिया मै चिल्लाता हुआ भागा लडकी रोशनी को उसने काफी मारा और विजय प्रकाश को भी मारा जिससे चोट आ गई है।
सुल्तानपुर,
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की कार्यकर्ता बैठक संपन्न पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर 2027 में स्वामी प्रसाद बनेंगे मुख्यमंत्री शकुंतला भारती पूर्व सदस्य महिला आयोग रही उपस्थित सुल्तानपुर। जिले के माँ भगवती मैरिज लॉन, स्थित प्रयागराज रोड सुल्तानपुर में कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुलतानपुर, अमेठी एवं अंबेडकरनगर जनपद के संघर्षशील एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।
जिसमें राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के विभिन्न पदों के लिए चुनाव किया गया चुने गए पदाधिकारी के द्वारा राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र लहरी के ने बताया गया कि भारत की एकमात्र पार्टी है जो समाजवाद व बहुजन हिताय की बात एक साथ करती है पूरे प्रदेश में मैं माह के अंत तक निचले स्तर बूथ लेवल तक कार्यकर्ताओं का गठन किया जाना अति आवश्यक है ऐसा दिशा निर्देश दिया गया । पूरे समाज में अति पिछड़ों पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को समान रूप से संख्या के आधार पर हिस्सेदारी देने का कार्य किया जाएगा जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को मजबूत करने का कार्य किया जा सके। इस मौके पर तीन जनपदों से आए हुए सैकड़ो लोग शामिल हुए और इन सबके उपस्थित में सभी पदाधिकारी का चुनाव हुआ रिक्त पदों को तीनों जनपदों के जिला अध्यक्ष के द्वारा जल्द ही चुनाव कर लिया जाएगा। जिले सुलतानपुर से दीपक मौर्य को जिला अध्यक्ष, सुरेश चंद्र गौतम - जिला महासचिव, संगीता मौर्य - अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, जनपद अमेठी से शिवकुमार कोरी - जिला अध्यक्ष, रामकेवल मौर्य - जिला महासचिव, सिद्धार्थ मौर्य - जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, अर्जुन कुमार वर्मा - अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश कुमारी महिला संघ अध्यक्ष जनपद अंबेडकर नगर से विजय मौर्य जिला अध्यक्ष, वैभव नरेश मौर्य - अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, जयराम पाल - विधानसभा अध्यक्ष - जलालपुर अरविंद मौर्य - विधानसभा अध्यक्ष -कटेहरी, रामलोचन मौर्य - बूथ अध्यक्ष - नूरपुर कला इस मौके पर पंकज शर्मा ,पवन मौर्य ,शेर बहादुर यादव,प्रदीप कुमार मौर्य ,विशाल यादव ,शिव प्रसाद मौर्य ,अविनाश चंद्र प्रजापति ,पप्पू यादव,राम जनक मौर्य, अविनाश चंद्र ,राम प्रकाश मौर्य अधिवक्ता ,बृजभूषण मौर्य ,सुरेश मौर्य ,धनन्जय ,अभिषेक मौर्य राजन ,चंद्रभान कनौजिया ,राजेश गौतम ,समीम , आशीष मौर्य ,सादाब ,भगवती प्रसाद ,राम लोचन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Apr 08 2024, 04:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
430.0k