अब बालू और शराब माफिया की नहीं चलेगी मनमानी, बिहार में अब गलत करने वालों को मिलेगी ऐसी सजा : डॉ. संजय जायसवाल
पटना : बीते शनिवार को अपने पटना दौरे के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो गलत करेगा उसे उल्टा लटका कर सजा दी जायेगी। केन्द्रीय गृह मंत्री के उक्त बयान को लेकर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बड़ी बात कही है।
![]()
उन्होंने कहा है कि जिस तरह से केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने गलत करने वालों को सजा देनी की बात की है। ठीक वैसा ही कानून अब बिहार में भी बन गया है। यहां पर भी गलत करने वाले अब बच नहीं पायेंगे।
डॉ. संजय जायसवाल ने आज रविवार को कहा कि बिहार में जो नया कानून् बना है उससे बालू माफिया और शराब माफिया पर लगाम लगेगी। राज्य को ऐसे कानून की जरूरत थी। ऐसे कानून से ही राजद के सुभाष यादव की गिरफ्तारी हुई है।
उन्होंने कहा कि जो गलत करेंगे वे जेल जाएंगे ही। बिहार मे एक परिवार के द्वारा गरीबों से लूट कर कमाई की गयी है। सुभाष यादव इनके दो नंबर की कमाई को एक नंबर करने के साथ साथ बालू के खनन से अवैध कमाई कर रहे थे। वहीं लोकसभा चुनाव में एनडीए के घटक दलों में सीट शेयरिंग पर सांसद संजय जायसवाल ने कहा हमारे साथियों के बीच कोई विवाद नही है। एनडीए में पांच दल हैं। सीट शेयरिंग पर थोड़ा समय लगता है। सब जल्द हो जायेगा।
वहीं लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान की नाराजगी पर जायसवाल ने कहा कोई नाराजगी नहीं है। एनडीए में सब आल इज वेल है। कांग्रेस नेता प्रतिमा दास के अखिलेश सिंह पर सवाल खड़े करने पर संजय जायसवाल ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का यही हालत है। तमाम कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतिहास की बात करती है लेकिन अब खुद कांग्रेस ही इतिहास बन जाएगी।
पटना से मनीष प्रसाद










Mar 10 2024, 14:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
21.9k