हैसर बलाक परिसर में मनाया गया भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस
रमेश दूबे,संत कबीर नगर ।जनपद के हैंसर विकासखंड के हैसर ब्लॉक सभागार में भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मनाया गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि अरविंद सिंह क्षेत्रीय मंत्री गोरक्ष प्रांत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि एम एसपी पर सरकार से वार्ता करेंगे।
भारतीय मजदूर किसान संघ की स्थापना किसानों के हित को लेकर की गई थी। संगठन का दायित्व है किसानों का हित सुरक्षित करना। साथ ही उन्होंने सदस्यता अभियान पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र सिंह ने किया। संचालन दिनेश राय ने किया। आयोजक मनोज यादव थे।
इस मौके पर लक्ष्मी नारायण दुबे, छोटू चौहान, शिवम कुमार सिंह, रामेश्वर अग्रहरि, राम मणि राय, ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।








Mar 05 2024, 16:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.7k