लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर कार्यशाला का किया गया आयोजन
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। विकास खंड परसेंडी सभागार में मंगलवार को लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर कार्यशाला का किया गया आयोजन।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री अजय भार्गव थे, इस मौके पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों से मिलकर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है।
इस मौके पर संदीप श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष को पुनः मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर उनका मुख्य अतिथि और सभी पदाधिकारियो ने स्वागत किया।इस कार्यशाला में सभी मोर्चा, ज़िला मीडिया, सोशल मीडिया बूथ अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अजय भार्गव पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, राजेंद्र राजवंशी ब्लॉक प्रमुख परसेंडी, मनोज कुमार त्रिवेदी, शशांक शुक्ला, अमित त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता मंडल महामंत्री, सतीश मिश्रा, मांधाता सहित सभी भारतीय जनता पार्टी समस्त बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक उपस्थित थे।









Feb 20 2024, 17:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k