15 फरवरी को राहुल गांधी के औरंगाबाद के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी होंगे साथ, राजद की ओर से स्वागत की पूरी तैयारी
औरंगाबाद - गुरुवार 15 फरवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत औरंगाबाद आ रहे है और यहां कार्यक्रम आयोजित करके उन्हे सासाराम जाना है। श्री गांधी के साथ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी सासाराम में रहना है और वे पटना से सड़क मार्ग होते हुए औरंगाबाद पहुंचेंगे और सासाराम चले जाएंगे।
हालांकि तेजस्वी यादव औरंगाबाद नही रुकेंगे, लेकिन राजद कार्यकर्ता उनके आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं और औरंगाबाद की सीमा के साथ साथ कई जगहों पर स्वागत की तैयारी में जुट गई है।
श्री यादव के आगमन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के महाराजगंज रोड स्थित एक होटल में बैठक की और 15 फरवरी के स्वागत कार्यक्रम के तैयारी की समीक्षा की।
राजद जिला प्रवक्ता डॉक्टर रमेश यादव ने बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री का राजद कार्यकर्ताओं द्वारा भखरुआ मोड़ पर शाम 5 बजे, ओबरा में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर, भरथौली शरीफ में 5 बजकर 40 मिनट पर, जसोइया मोड़ पर शाम 6 बजे, जोगिया मोड़ पर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर, सिरिस मोड़ शाम 6 बजकर 30 मिनट पर, बारुन मोड़ पर शाम 6 बजकर 40 मिनट पर स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिले के सभी कार्यकर्ताओं, विधायकों एवं पार्टी के पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र






Feb 14 2024, 20:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.5k