देश के नव मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से संबोधित किया
![]()
आप बताएं... लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र कैसा हो : भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर
आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पूरे देश 5000 से अधिक स्थानों पर 80 लाख से अधिक नव मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। इसी क्रम में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में हटिया विधानसभा अंतर्गत आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी कैंपस में और रांची विधानसभा अंतर्गत श्योर सक्सेस कैंपस में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में नवमतदात शामिल हुए।
इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आपका एक वोट...
भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा।
- भारत में एक स्थिर और बड़े बहुमत वाली सरकार लाएगा।
- भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा।
- भारत में डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा।
- भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा।
- दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।अगले कुछ सालों में हम स्पेस, डिफेंस, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और ऐसे कई सेक्टर में हम कहां पहुंचेंगे यह सब आप पर निर्भर होगा, हमारी गति, हमारी दिशा, हमारी अप्रोच कैसी होगी ये सब आप तय करेंगे।
वही उन्होंने ने युवाओं से कहा कि ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है।
पहला आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है।
दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
साथ ही देश के युवाओं से पीएम मोदी ने अपील भी है कि आप बताएं... बीजेपी का घोषणा पत्र कैसा हो। Namo App के माध्यम से अपना सुझाव भेजें और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मदद करें।
इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा झारखण्ड प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह , रांची विधायक सी पी सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, विधायक किशुन दास, भाजपा प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, सुनीता सिंह ,महानगर भाजपा अध्यक्ष के के गुप्ता, आरकेडीएफ कुल सचिव अमित कुमार पांडेय, श्योर सक्सेस निदेशक सुनील जायसवाल, रोशनी खलखो सहित हजारों नवमतदता शामिल हुए।










Jan 26 2024, 10:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.4k