दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी यात्रा होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा - गुलाम अहमद मीर
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए रांची के संगम गार्डेन, मोरहाबादी में बैठक हुई। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया।
सम्मेलन को झारखंड प्रदेश के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री-बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख उपस्थित थे।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि अगर मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों की कहानी लिखी जाए तो वह अन्याय से शुरू होकर अन्याय पर खत्म होगी। इस तानाशाही सरकार ने अन्याय और अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ कर एक ऐसी क्रूर और निर्मम व्यवस्था को जन्म दिया है, जहां देश का गरीब स्वाभिमान के साथ दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।
उन्होंने कहा कि कुछ चुनिंदा धनकुबेर सारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपने फायदे के लिए कठपुतली की तरह नचा रहे हैं। दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और गरीबों के साथ भेदभाव व अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकारी एजेंसियों द्वारा लोगों को डराया-धमकाया जाता है, संसद में सवाल पूछने पर निलंबित कर दिया जाता है।
गुलाम अहमद मीर ने कहा कि अब जनता जाग चुकी है, अपने अधिकारों की बात कर रही है, अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है, न्याय का हक मांग रही है। हम जनता की यह लड़ाई, जनता के साथ आगे ले जा रहे हैं। इस देश की जनता के समर्थन से हम तानाशाह केन्द्र सरकार से डरने वाले नहीं हैं, अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई थमने वाले नहीं हैं। अन्याय के खिलाफ न्याय की यह लड़ाई जारी रहेगी... न्याय का हक मिलने तक।
Jan 12 2024, 14:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k