दिशोम गुरू शिबू सोरेन अपने जन्मदिन पर 80 पौंड का केक काटा, सभी ने दी शुभकामना, पूरे परिवार संघ सीएम हुए शामिल
![]()
झारखंड आंदोलन के मुखिया और झारखंड मुक्ति मोरचा के अध्यक्ष शिबू सोरेन आज 80 साल के हो गए। आज वो अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिबू सोरेन से दिशोम गुरू बनने की उनकी कहानी काफी संघर्ष भरी है। आज ही के दिन 1944 में उनका जन्म रामगढ़ के नेमरा गांव में हुआ था। शिबू सोरेन ने अलग झारखंड की मांग को लेकर आंदोलन चलाया था। दिशोम गुरु झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री बने।
शिबू सोरेन आज अपने बर्थडे पर 80 पौंड का केक काटें। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे परिवार के साथ अपने पिता का जन्मदिन मनाया।
आज उनके जन्मदिन के अवसर पर राज्य में उत्सव का माहौल है। तो वही सोशल मीडिया पर तमाम गणमान्य उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनके आवास पर सांसद महुआ मांझी मंत्री मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन के अलावा कई नेता, पार्टी के कार्यकर्ता और कई अधिकारी भी मौजूद रहें। इसके लिए अलग-अलग जिलों में भी पार्टी के पदाधिकारी तैयारी कर रहे हैं।













Jan 11 2024, 19:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.5k