झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने विधायक दल के साथ की बैठक, पार्टी के संगठात्मक मजबूती पर हुई चर्चा
![]()
राजधानी रांची के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में संकलित हुए। इस बैठक में कांग्रेस के विधायक सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिवेश को लेकर इस बैठक में विचार विमस किया गया। कांग्रेस पार्टी को जुटता के साथ संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान कर आगामी चुनाव में पार्टी की विचारधारा के साथ जनाधार मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही चुनाव में अपनी पार्टी के जीत को अधिक से अधिक सीटों पर सुनिश्चित करें इस विषय पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद झारखंड के कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में जो बैठक हुई है वह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत था। उनके अनुसार प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित हैं। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश पदाधिकारी हमेशा कटिबंध रहे हैं।
वही कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि तय कार्यक्रम के तहत हमारे नए झारखंड कांग्रेस प्रभारी यहां आए हैं और संगठन को किस प्रकार और अधिक मजबूती मिले इस विषय में भी गहन चर्चा की गई।











Jan 03 2024, 19:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.1k