गिरिडीह:सांप्रदायिक सद्भाव की मिशाल-अपने हिंदू पड़ोसी के शव को कंधा देकर पहुंचाया शमशान;शव यात्रा के दौरान लगाए राम नाम सत्य है के नारे

गिरिडीह:गिरिडीह जिले से आज सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा मामला सामने आया है।इस वाक्ए ने धर्म के नाम पर जोड़ तोड़ कर राजनीति की रोटियां सेंकने वालों को आईना दिखाने का काम किया है।
बताया जाता है कि जिले के जमुआ प्रखण्ड अंतर्गत काजीमगहा गांव के मुस्लिमों ने अपने हिंदू पड़ोसी की मौत के बाद उसके शव को आज कंधा देकर शमशान घाट तक पहुंचाया। बल्कि शव यात्रा के दौरान प्रचलित राम नाम सत्य है,के नारे भी लगाए।
गिरिडीह से पहले भी सांप्रदायिक सद्भाव की ऐसी कई घटनाएं सामने आती रही हैं।काजीमगहा गाँव के निवासी जागो रविदास जिनकी उम्र करीब 90 वर्ष थी और उनका कोई औलाद नही था। इनकी मृत्यु बुधवार को हो गई।जानकारी मिलते ही गाँव के तमाम मुस्लिम युवक अर्थी सजाने की तैयारियों में जुट गए।कोई बांस काट रहा था तो कोई अर्थी को फूलों से सजा रहा था। उसके बाद चार युवकों ने अर्थी को कंधे पर रखा और शमशान घाट की ओर रवाना हो गए और हिंदू रीति रिवाज की तरह दाह संस्कार किया।
मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद इनामुल हक, जमीरउद्दीन खान, नजमुल हक, असगर अली,मुखिया अबूजर नोमानी, उप मुखिया शमशाद अंसारी, समाजसेवी महताब आलम माफीक अली,असफाक खान सहित कई लोग शामिल थे।


 
						













 
  
  
  
  
  
  
  
 
Dec 07 2023, 13:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.1k