भाजपा के विकासपरक विजय रथ को रोकना नामुमकिन : सहजानन्द राय
गोरखपुर। गुरुवार को तारामण्डल स्थित एनेक्सी भवन में गोरखपुर और महराजगंज जनपद के नगर निकायों में भाजपा के सभासदगण का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ। चार सत्रों में चले प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की रीति-नीति और उद्देश्य को विस्तार से समझाया।
उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा के विकासपरक विजय रथ को अब रोकना नामुमकिन है। कहा कि भाजपा दुनिया की एकमात्र राजनीतिक दल है, जो अपने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराती है। भाजपा के हर श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। फिर जिम्मेदारी देते हुए बड़े पद तक पहुंचाती है। 2014 से प्रारम्भ भाजपा की जीत के सिलसिले पर बोलते हुए कहा कि साढ़े नौ साल में दोनों सरकारों ने गरीब कल्याण के क्षेत्र में बड़ी लकीर खींची है। भाजपा की सरकार में गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठा है। सभासदगण को विकास की अन्तिम कड़ी बताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते आपसे अपेक्षा है कि आप जनसरोकार से जुड़े, केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताकर केन्द्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करें। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने अतिथियों का स्वागत और सभासद गण के प्रति आभार जताया।
दूसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व सभापति उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक सन्तराज यादव ने भाजपा का इतिहास, विचारधारा और जनभागीदारी विषय पर बोलते हुए सभासदों को देश और देव तुल्य जनता के प्रति समर्पण का पाठ पढ़ाया। अध्यक्षता जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने की।
तीसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय मन्त्री जनार्दन तिवारी ने कुशल जनप्रतिनिधि, कार्यालय, जनसम्पर्क, प्रवास और सोशल मीडिया के सम्बन्ध में जरूरी टिप्स दिये। अध्यक्षता जिला महामन्त्री डॉ आरडी सिंह ने की।
समापन सत्र को प्रदेश महामन्त्री/एमएलसी सुभाष यदुवंश ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्रों में विकास के अनुकरणीय कार्यों को करना चाहिए जो मिशाल बने, उन्होंने सिद्धार्थ नगर जिले के हंसुड़ी गाँव के ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे गाँव को वाईफाई से लैस किया है,अत्याधुनिक ग्रंथालय भी बनाया है, पब्लिक एड्रेश सिस्टम बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती है। हमारे लिये सत्ता का मुख्य उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ भारत माता को परम वैभव पर ले जाना ही है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, डॉ पंकज सिंह, शेषमणि त्रिपाठी, मनोज कुमार शुक्ल, हरिकेश राम त्रिपाठी, संजय सिंह, सबल सिंह पालीवाल, के एम मझवार,संजय मद्देशिया, लक्ष्मण विश्वकर्मा, महेश कुमार दुबे, महेश उमर, रवि सिंह सोलंकी, सोमनाथ सिंह सोनू, शत्रुघ्न कसौधन, डॉ सदानन्द शर्मा, जनार्दन श्रीवास्तव, इंद्रकुमार निगम, सूरज निगम, विकास सिंह, रत्नेश ओझा, हरिनारायण सिंह गोला,अनिल कुमार, सुदर्शन साहनी, रामानन्द यादव, राहुल जायसवाल, संजीव पासवान, महेन्द्र सिंह वीरू, गुड्डू हिंदू, अभिषेक मद्देशिया, अनिल प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।
Nov 16 2023, 18:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.5k