*दीपावली का पर्व रोशनी से जगमगा उठे घर व बाजार, शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी का किया पूजन*
![]()
राजस्थान के बारां शहर सहित उपखंड क्षेत्र में रविवार को दीपावली का पर्व धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने घरों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी पूजन किया।
धनतेरस दीपावली पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। दीपावली पर्व पर घरों के साथ ही दुकानें रोशनी से जगमग नजर आई।
दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के मुख्य मार्गो बाजारों में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। घरों प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन करने के पश्चात बच्चों के साथ ही नौजवानों बड़ो ने भी जमकर पटाखे छोड़ आतिशबाजी की।
![]()
देर रात तक पटाखें की गूंज सुनाई दी। आसमान में आतिशबाजी का नजारा देखने काे मिला। दीपावली पर्व पर मोहल्ले के चौराहे पर लोगों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां उकेरकर दीप जलाए।





Nov 14 2023, 16:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.0k