बंगाली महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली, मां दुर्गा को दी विदाई
पटना : आज बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजय दशमी मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक माता के वभिन्न रूपों की पूजा के बाद आज मां की विदाई है।
बंगाली रीति रिवाज़ मे मां की विदाई सिंदुर की होली के साथ होता हैं। सिंदूर होली माता की विदाई के दिन खेला जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होती हैं और एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।
पटना के कंकडबाग में इसी तरह सिंदुर होली खेलकर माता को विदाई दी गई। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि मां शक्ति की प्रतीक होती है। मां हम औरतों को भी इतनी शक्ति दे कि हम लोग भी अपने जीवन में कठिन से कठिन मार्ग पर चल सके।
पटना से मनीष प्रसाद













Oct 25 2023, 09:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.1k