पटनासिटी के बुन्देलटोली घाट पर महिला डूबी, खोजबीन जारी
पटना – राजधानी पटना के बुन्देलटोली से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला के गंगा नदी में डूब जाने की खबर है। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के बुन्देलटोली गंगा घाट की है।
![]()
बताया जा रहा है कि महिला अपने मां के साथ गंगा किनारे आयी थी लेकिन अचानक वह अपनी माँ का हाथ छोड़कर गंगा में कूद गई। हालांकि जैसे जैसे लोगो को इसकी जानकारी मिली भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गया। जिसके बाद स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गयी।
मौके वारदात पर पुलिस पहुँच महिला के खोजबीन के लिए एसडीआरएफ को बुला लिया है। जिसके बाद महिला की खोजबीन की जा रही है।
वही मालसलामी थाना के पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार राय ने घटना के बारे में बताया कि डूबी महिला की माँ ने बताया कि हमारे साथ मेरी बेटी जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है गंगा जी आयी थी। लेकिन बो हाथ छोड़कर अचानक गंगा में कूद गई।
पुलिस ने बताया कि महिला इसी थाना क्षेत्र के शाहदरा की रहने बाली है। जिसके खोजबीन के लिए महाजाल भी मंगाया जा रहा है।











Oct 10 2023, 14:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k