औरंगाबाद मे 8 एवम 9 जून को रहेगा हिट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
औरंगाबाद -: मौसम विभाग ने जिले मे 8 एवम 9 जून हिट वेव (लू) का योलो अलर्ट जारी किया है। मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों का दिनाँक 8, 9, 10, 11 & 12 जून 2023 को अधिकतम तापमान 42, 42, 43, 42, & 43 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28, 28, 29, 32 & 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
वहीं दिनाँक 10 से 12 जून तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे एवं 12 जून को कुछ स्थानों पर हल्के बारिश (बूंदाबून्दी) होने की संभावना है।
कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से कहा गया है कि धान के लम्बी अवधि वाले प्रजातियों का नर्सरी लगाने का समय 25 मई से 10 जून तक होता है। धान के लम्बी अवधि वाले धान के प्रजातियों जैसे- एमटीयू -7029, स्वर्णा सब-1, राजेंद्र मंसूरी- 1, राजेंद्र मंसूरी- 2,राज श्री, तथा सुगन्धित धान के प्रजातियों जैसे - राजेंद्र कस्तूरी, राजेंद्र सुवासिनी, राजेंद्र भगवती, सबौर सुरभित तथा सोनाचुर इत्यादि के लिए खेत तैयार करके बिचड़ा (नर्सरी) लगाए जिससे सही समय पर धान की रोपनी हो सके।
खेत मे कार्य करते समय किसान भाइयों एवम कृषि मजदूरों को तेज धूप में कार्य करने से परहेज करना चाहिए तथा तेज धूप में अपने पशुओं को चराने के लिए न ले जाए।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र






Jun 07 2023, 20:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.3k