औरंगाबाद: ट्रेन पकड़ने ऑटो से स्टेशन जा रहे थे दंपत्ती, चालक के लहरिया कट मारने से वाहन पलटा, दोनो घायल
औरंगाबाद: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर औरंगाबाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बियाडा कैम्पस स्थित सीमेंट प्लांट के पास शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन के पलटने से ऑटो पर सवार दंपत्ती गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के मोहर टांड़ गांव निवासी रामदेनी साव के 35 वर्षीय पुत्र उदय साव एवं उदय साव की 32 वर्षीया पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पति-पत्नी अपने घर से ऑटो रिजर्व कर ट्रेन पकड़ने के लिए अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
इसी दौरान सीमेंट प्लांट के पास ऑटो चालक ने जैसे ही लहरिया कट मारा वैसे ही तेज रफ्तार में होने के कारण अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पर आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगो ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों के द्वारा दोनो का उपचार किया गया। इलाज के बाद दोनो की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पति-पत्नी दोनो का हालचाल जाना और इलाज की प्रक्रिया में जुट गए।







May 28 2023, 10:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.8k